फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Case of slapping SP City in Etawah, two accused arrested

इटावा में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान हिंसा: एसपी व पुलिसकर्मियों की हुई थी पिटाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 13 Jul 2021 06:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 13 Jul 2021 06:20 PM IST
सार

बढ़पुरा ब्लॉक में शनिवार को ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान एक शख्स ने एसपी सिटी को थप्पड़ मार दिया था। जिससे वह लड़खड़ाकर सड़क पर गिर गए थे। वही कुछ पुलिस कर्मियों के साथ भी उपद्रवियों ने मारपीट की थी।

विज्ञापन
Case of slapping SP City in Etawah, two accused arrested
इटावा ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान हिंसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में बढ़पुरा ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान कुछ उपद्रवियों ने एसपी सिटी प्रशांत कुमार व पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की थी। इसके साथ ही फायरिंग और पथराव हुआ था। मामले में पुलिस ने सोमवार को बवाल में शामिल नौरंगाबाद एसडी फील्ड निवासी विवेक चौधरी उर्फ संजू चौधरी व बढ़प़ुरा के कुंडेश्वर गांव निवासी श्याम सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


बढ़पुरा ब्लॉक में शनिवार को ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान एक शख्स ने एसपी सिटी को थप्पड़ मार दिया था। जिससे वह लड़खड़ाकर सड़क पर गिर गए थे। वही कुछ पुलिस कर्मियों के साथ भी उपद्रवियों ने मारपीट की थी। मामले को लेकर इटावा पुलिस की प्रदेश समेत में किरकिरी हो रही है।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता विमल भदौरिया की गिरफ्तारी के लिए औरैया, मैनपुरी, कन्नौज, कानपुर देहात व मध्यप्रदेश के भिंड में छापामारी की लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा। सोमवार को भी पुलिस ने सिविल लाइन, बढ़पुरा समेत कई जगहों से बवाल में शामिल कई लोगों को उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बवाल में संलिप्त पाएं जाने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed