फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Case filed against four including three named in the firing

Etawah News: फायरिंग में तीन नामजद समेत चार पर मुकदमा

Sun, 17 Dec 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 17 Dec 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Case filed against four including three named in the firing
जसवंतनगर। नेशनल हाईवे पर स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के पास दबंगई से तमंचे लहराते हुए फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कपिल दुबे ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे नेशनल हाईवे पर स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के पास सिपाही सूरज कुमार व होमगार्ड अमरचंद चीता मोबाइल की ड्यूटी पर थे। तभी तीन युवक हाथों में तमंचा लिए हुए थे व पास में ही खड़ी एक काली कार की तरफ बड़े और उन्होंने फायर किए। पुलिस कर्मियों को देखकर भागने लगे तो पुलिस ने उन्हें ललकारा और पीछा किया लेकिन वह तेजी से भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस ने पूछताछ की तो फायर करने वालों के नाम गुलशन उर्फ तेजप्रताप निवासी सिसहाट, मानवेंद्र, भानू प्रताप उर्फ हर्ष निवासी कैस्त पता चले हैं। इसके अलावा कार का नंबर मिलने से एक अज्ञात के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे ने बताया कि आरोपियों की पहचान हो गई है। तीन टीमें बनाकर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed