फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Car riders robbed the photographer and threw him

कार सवारों ने फोटोग्राफर को लूटकर फेंका

Thu, 28 Oct 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Car riders robbed the photographer and threw him
बकेवर। थाना क्षेत्र के फोरलेन हाईवे पर कार पर सवार लुटेरों ने एक फोटोग्राफर को लूटकर भरथना चौराहा के ओवर ब्रिज के पास चलती गाड़ी से फेंक कर भाग गए।
विज्ञापन

लुटेरों ने फोटोग्राफर को सवारी के रूप में अपनी कार में बैठाया था। घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लगा सकी।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के सराय मिठ्ठे गांव निवासी जनमेद सिंह पाल की अजीतमल औरैया में स्टूडियो है। जनमेद ने बताया कि रोज की तरह वह बृहस्पतिवार को वह स्टूडियो जाने के लिए घर से निकले।
इसके बाद हाईवे पर आकर वह औरैया जाने के लिए सवारी वाहन का इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान कार उनके पास आकर रुकी। चालक ने कहा कि औरैया चलना है, तो बैठ जाओ।
विज्ञापन

वह चालक की बातों में आ गए और कार पर बैठ गए। कार में पहले ही चार लोग बैठे थे। रास्ते में कार पर सवार लुटेरों ने मारपीट की और पांच सौ रुपये लूट लिए।
उसके बाद लुटेरों ने भरथना चौराहे के ओवरब्रिज को पार करने के बाद उन्हें चलती कार को धक्का देकर नीचे फेंक दिया। उसने फौरन थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी विद्या सागर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर गई थी। कार पर सवार लुटेरों की तलाश की गई, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा है। पीड़ित की तहरीर व बताए गए कार नंबर के आधार पर लुटेरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed