{"_id":"ef6ead321441003966ac1fd9fb066b17","slug":"car-collision-old-man-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने वृद्ध को कुचला, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने वृद्ध को कुचला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 02 Jan 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसवंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाइवे पर गांव कुरसेना के पास सड़क पार कर रहे एक वृद्ध को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। दुघर्टना की सूचना मिलने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर हाइवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
गुरुवार की शाम करीब सात बजे कुरसेना गांव निवासी अचल सिंह यादव (60) पुत्र महाराज सिंह गांव के पास ही हाइवे को पार कर रहे थे। तभी तेज गति से आ रही कार ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में अचल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक गाड़ी को भगा ले जाने में सफल रहा।
विज्ञापन
दुघर्टना की सूचना जैसे ही गांव में हुई सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने पहुंच कर हाइवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि मृतक के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता दी जाए। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिह यादव मयफोर्स के मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाने का पूरा प्रयास किया।
विज्ञापन
लेकिन लोग प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। जाम लगने की सूचना मिलने पर सीओ जसवंतनगर अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों की मांग से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। बमुश्किल लोग सीओ के समझाने पर जाम खोलने के लिए तैयार हुए।
बेकाबू डंपर ने टक्कर मारी, किशोर घायल
वर्ष 2015 की पहली भोर भरथना के अनवरगंज निवासी शाहबुद्दीन का बेटा सोहिल (13) घर से सैय्यद बाबा की मजार जाने के लिए निकला था। वह मजार में मत्था टेकने के बाद साइकिल से घर की ओर वापस लौट रहा था कि एसएवी इंटर कालेज के पास डंपर ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक डंपर को मौके पर छोड़कर भाग निकला। वहां से गुजर रहे सोहिल के मोहल्ले के पप्पू मिस्त्री ने इसकी सूचना सोहिल के परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल ले गए।