{"_id":"62a782439ee27f092c346260","slug":"car-collided-with-culvert-home-guard-commandant-injured-along-with-family-etawah-news-knp702200969","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया से टकराई कार, होमगार्ड कमांडेंट परिवार समेत घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिया से टकराई कार, होमगार्ड कमांडेंट परिवार समेत घायल
विज्ञापन
बसरेहर (इटावा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार दोपहर कार डिवाइडर से टकराने से वाराणसी के होमगार्ड कमांडेंट, उनकी पत्नी और बेटा घायल हो गए। सभी को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बेटे की हालत गंभीर बताई गई है।
आजमगढ़ जिले के निवासी राजमणि सिंह (48) पुत्र हरिहर सिंह वाराणसी में होमगार्ड कमांडेंट हैं। उनकी बेटी आगरा में पढ़ती है। बेटी को छोड़ने पूरा परिवार कार से आगरा गया था। लौटते समय सोमवार शाम करीब साढ़े तीन बजे एक्सप्रेसवे पर कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर फिर पुलिया से टकरा गई। हादसे में कमांडेंट, उनकी पत्नी साधना सिंह (43), बेटा कुशाग्र (13) घायल हो गए। सूचना पर एक्सप्रेसवे के सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह ने घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
हादसे में घायल युवक की मौत
निवाड़ीकला। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक अमन पुत्र अफजल निवासी निवाड़ी खुर्द घायल हो गया था। उसे सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। रविवार रात उसकी मौत हो गई। (संवाद)