{"_id":"5dff9fbc8ebc3e87a413f443","slug":"car-carrying-nepalese-tourists-overturned-five-injured-etawha-news-knp5338088178","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली सैलानियों को ले जा रही कार पलटी, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाली सैलानियों को ले जा रही कार पलटी, पांच घायल
विज्ञापन
बसरेहर (इटावा)। आगरा का ताजमहल देखने जा रहे एक ही परिवार के चार नेपाली सैलानी व कार चालक आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसे का शिकार हो गए। उनकी स्विफ्ट डिजायर कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घायलों को सैफई मिनी पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
नेपाल के वंग तुलकुमवा जगह के निवासी मिगनाम अल्लामू शेरपा अपनी पत्नी डौली व दो बच्चों प्रेमा छोटी व अल्लामू स्विफ्ट डिजायर कार से आगरा ताजमहल देखने जा रहे थे। कार बिहार निवासी विपिन कुमार वर्मा चला रहा था। रविवार सुबह आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर जाते समय चालक को झपकी आ गई और कार चौबिया थाना क्षेत्र के टोडरपुर गांव के पास एक्सप्रेस के चैनल नंबर 121 पर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।
चालक समेत चारों नेपाली सैलानी कार में फंस गए। हादसे को देख आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस कर्मचारियों ने पांचों घायलों को कार से बाहर निकाला और सैफई मिनी पीजीआई पहुंचाया।