{"_id":"62531c23ad5dfa172243c310","slug":"capital-stalled-due-to-cattle-collision-etawah-news-knp690478310","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसवंतनगर (इटावा)। लुधपुरा मोहल्ले में रविवार को विधवा का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। दो महीने पहले उसके पति की मौत हो गई थी। निसंतान महिला मजदूरी कर गुजारा करती थी। पुलिस और फारेंसिक टीम ने जांच कर शव का पोस्टमार्टम कराया।
आरती देवी (35) पत्नी स्वर्गीय सुरेश कुमार जसवंतनगर के मोहल्ला लुधपुरा में तिराहे के पास किराए पर मकान लेकर अकेली रहती थी। रविवार सुबह पड़ोस का युवक आरती से पाइप मांगने गया। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने पर उसने आवाज लगाई। अंदर से जवाब नहीं मिलने पर खिड़की से झांककर देखा। कमरे में आरती दुपट्टे से बने फंदे पर पंखे से लटक रही थी।
जानकारी होने पर आसपास के लोग पहुंच गए। रेलमंडी निवासी अमित और राहुल ने दरवाजा तोड़कर नीचे उतारा लेकिन तब तक आरती की मौत हो चुकी थी।
इसी वर्ष छह फरवरी को पति सुरेश की मौत हो गई थी। उसके कोई संतान नहीं है। माता-पिता नगर के डूडा कालोनी में रहते हैं। जसंवतनगर थाना प्रभारी रण बहादुर सिंह ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।