{"_id":"5e41a2c48ebc3ee58f7f602d","slug":"candle-march-on-14-for-old-pension-etawha-news-knp5438219151","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 14 को कैंडल मार्च निकालेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 14 को कैंडल मार्च निकालेंगे
विज्ञापन
इटावा। शहर आए अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली मांग को लेकर 14 फरवरी को कैंडल मार्च निकाला जाएगा।
पेंशन आंदोलन को मजबूती प्रदान करने के लिए व आगरा अलीगढ़ परिक्षेत्र को नई ऊर्जा देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु का इटावा पहुंचे। सैकड़ों की संख्या में स्थानीय शिक्षक कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। उनके दिशा-निर्देशों को सुना।
समीक्षा बैठक का आयोजन अटेवा जिलाध्यक्ष अजय कुमार यादव व अटेवा (आल इंडिया टीचर्स इम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन) इटावा टीम ने कानपुर रोड पर पिलखर में एक होटल में किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बजट 2020 में वित्तमंत्री ने जो पेंशन ट्रस्ट बनाने का सुझाव दिया है उसका असर हमारे पेंशन आंदोलन पर पडे़गा।
सैफई मेडिकल कालेज से कंबाइंड एंप्लाइज एसोसिएशन के पदाधिकारी लैब असिस्टेंट राजेश कुमार मिश्रा को अटेवा कानपुर मंडल का महामंत्री का दायित्व सौंपा गया। 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में शहीद हुए अर्द्धसैनिक बलों को याद किया गया। साथ ही पुरानी पेंशन बहाली के लिए इस वर्ष 14 फरवरी को अटेवा कैंडल मार्च निकालने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
आगामी शिक्षक विधायक/ स्नातक एमएलसी में अटेवा की भूमिका को देखते हुए व्यापक चर्चा हुई। इस बात पर सहमति बनी कि शिक्षक कर्मचारियों का सच्चा हितैषी वही हो सकता है जो खुद सेवारत हो व पेंशनविहीन भी। कर्मचारियों की सभी समस्याओं को विधान परिषद के पटल पर बेबाकी से रख सके। मौजूदा समय में शिक्षक विधायक सिर्फ माध्यमिक से हैं, जबकि अन्य विभागों के कर्मचारियों की बात करने वाला कोई भी सदन नहीं है। अटेवा जल्द ही सभी विभागों के शिक्षक कर्मचारियों को एक नया विकल्प देगा इस बात पर भी सहमति बनाई गई। इस दौरान जिला पर्यवेक्षक राजेश जादौन, जिला महामंत्री विजय कुमार पटेल, उपाध्यक्ष मनोज चौरसिया, लव कुश जाटवानी, कोषाध्यक्ष रईस अहमद, तपन यादव, विनोद राजपूत, केके यादव उपस्थित रहे।