फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Candidate angry with bicycle will ride elephant

Etawah News: साइकिल से नाराज प्रत्याशी करेंगे हाथी की सवारी

Sat, 22 Apr 2023 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 22 Apr 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Candidate angry with bicycle will ride elephant
इटावा/बकेवर। सपा की सूची जारी होने के बाद से पार्टी में खलबली मची है। टिकट न मिलने से नाराज लोग बागी होकर अब निर्दलीय या अन्य पार्टियों से लड़ने की हामी भर रहे हैं। शुक्रवार को भरथना और लखना के चेयरमैनों ने बसपा में शामिल होने के संदेश दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष की ओर से समाजवादी पार्टी के सभी प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद से पार्टी में खलबली मची हुई है। जिम्मेदार भले ही सबकुछ सही होने का दावे कर रहे हों, लेकिन टिकट न मिलने से नाराज दावेदार लगातार बागी होते जा रहे हैं। गुरुवार को इटावा नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन जहीर के पार्टी से किनारा करने के बाद अब भरथना और लखना में भी उथल-पुथल शुरू हो गई है। भरथना के पूर्व चेयरमैन मनोज पोरवाल की बहू को टिकट न देने से वह नाराज हैं। गुरुवार को ही उन्होंने लखनऊ जाकर कई समीकरण साधे। इसके बाद शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अपनी और बहू की फोटो के साथ हाथी वाला एक पोस्टर भी वायरल किया है। ऐसे में साफ तौर पर उनके बसपा में जाने का संदेश है। मनोज पोरवाल ने बताया कि उन्हें सपा की ओर से टिकट नहीं मिला है। अब जो भी पार्टी उन्हें टिकट देगी उस पर वह लड़ेंगे। किसी अन्य पार्टी से न मिलने पर वह निर्दलीय अपनी बहू को लड़ाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उधर, 24 घंटे के अंदर ही लखना से चेयरमैन रह चुके सतीश चंद्र वर्मा भी बसपा में शामिल होने के संदेश दे चुके हैं। हालांकि अभी तक विभाग बसपा की ओर से टिकट जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन

कांग्रेस ने चार सीटों से प्रत्याशी किए घोषित
जसवंतनगर/बकेवर। कांग्रेस ने शुक्रवार शाम को अपने चार प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। लखना नगर पंचायत सामान्य सीट से प्रदीप दोहरे को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वहीं जसवंतनगर से कांग्रेस ने किशन लाल (53) निवासी सिसहाट को प्रत्याशी घोषित किया हैं। वह पेशे से वकील हैं। उन्होंने विधि परास्नातक की डिग्री डॉक्टर आंबेडकर यूनीवर्सिटी आगरा से 1997 में प्राप्त की थी। वह इटावा, फिरोजाबाद तथा इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकालत का काम कर रहे हैं। उनकी पत्नी कमलेश कुमारी 2017 के नगर पालिका परिषद के चुनाव में सभासद का चुनाव लड़ीं थी। तभी से उन्होंने यह राजनीति शुरू की है। वह कांग्रेस के आगरा मंडल विधि प्रकोष्ठ के पद पर वर्ष 2017-18 से पदेन हैं। हाल ही में उन्होंने इस पद से इस्तीफा दिया है। उधर, कांग्रेस ने भरथना से ब्रजेश शर्मा और इकदिल से स्वाती गोयल को टिकट दिया है। जिलाध्यक्ष मलखान सिंह ने बताया कि जल्द बची दो सीटों के भी नामों की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed