{"_id":"641f458bc1443067570f0804","slug":"byke-rider-looted-women-chain-etawha-news-c-12-1-143227-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला का बैग लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला का बैग लूटा
Sun, 26 Mar 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
बकेवर। ऑटो से बकेवर जा रही महिला का बैग परशुपुरा गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। महिला ने बताया कि बैग में नकदी, मंगलसूत्र और मोबाइल था। पुलिस ऑटो चालक से पूछताछ कर रही है।
फ्रेंड्स कॉलोनी थानाक्षेत्र के अजीत नगर निवासी खुशबू ने बकेवर थाने में तहरीर दी है। बताया कि वह शनिवार को ननद प्रीति के साथ इटावा से ऑटो से बकेवर रिश्तेदारी में जा रही थीं। परशुपुरा गांव के पास ऑटो की गति कम होने पर पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका बैग लूट लिया। आरोप लगाया कि कहने के बाद भी ऑटो चालक ने बाइक का पीछा नहीं किया। खुशबू ने बताया कि पर्स में दो हजार रुपये, मंगलसूत्र और कीमती फोन था। एसएसआई मंसूर अहमद ने बताया कि जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।