फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   bycycle run in villages

गांवों में घूमी साइकिल

Mon, 23 May 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला इटावा
अमर उजाला इटावा Updated Mon, 23 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
bycycle run in villages
सपा की साइकिल यात्रा में भाग लेते जिलाध्यक्ष अशोक यादव - फोटो : अमर उजाला

सपा लोहिया वाहिनी के नेतृत्व में महेवा ब्लाक के कस्बा बकेवर स्थित गोपाल मंदिर से सपा मुखिया के अनुज राजपाल सिंह यादव ने साइकिल यात्रा को रवाना किया। यात्रा कई गांवों से होकर सराय नौधना तक गई। इस दौरान राजपाल ने सरकार की विकास परक योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यात्रा के जरिये गांव-गांव विकास का बखान किया जाए।

विज्ञापन


यात्रा सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव, विधायक सुखदेवी वर्मा, लोहियावाहिनी जिलाध्यक्ष राजेश यादव झब्बू, पूर्व मंत्री श्रीकृष्ण यादव के नेतृत्व में गोपाल मंदिर बकेवर से प्रारंभ होकर उझियानी, महेवा, मुकुटपुरा, अहेरीपुर होकर जगमोहनपुर पहुंची। जहां पूर्व प्रधान चच्चू शुक्ल ने जलपान कराया। इसके बाद यात्रा सराय नौधना पहुंची। जहां प्रधानाचार्य सुनील अवस्थी, भानु अवस्थी और पूर्व प्रधान रेनू अवस्थी ने सपाइयों का स्वागत किया। यहीं यात्रा का समापन किया।
विज्ञापन


यात्रा में पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता, सपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डा. ललित  दुबे, जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र यादव, ब्लाक प्रमुख भरथना हरिओम यादव, सिग्रेश यादव, चेयरमैन लखना सतीशचंद्र वर्मा,  जनवेद सिंह यादव, पं वैकुंठ पहलवान, रामसरोवर, सुधीर ऋशीश्वर, प्रमोद यादव, ब्लाक प्रमुख महेवा विधान सभा क्षेत्राध्यक्ष डा. जय सिंह चौहान,  विधानसभा क्षेत्र प्रभारी रविंद्र  दुबे, कल्लू यादव एडवोकेट, प्रमोद यादव, उपाध्यक्ष मुकेश तिवारी, पप्पू  शिवकुमार यादव, रोशन वर्मा, विवेक यादव, गोविंद यादव, नरेश यादव आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed