{"_id":"60a2a1588ebc3e7c18238193","slug":"by-the-time-the-gunny-came-the-pulldars-were-gone-the-farmers-were-hanging-all-day-etawha-news-knp628948514","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारदाना आया तब तक पल्लेदार चले गए, दिन भर लटके रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारदाना आया तब तक पल्लेदार चले गए, दिन भर लटके रहे किसान
विज्ञापन
बकेवर (संवाद)। किसान सेवा सहकारी समिति बकेवर में बने गेहूं क्रय केंद्र में बारदाना की कमी से तौल न होने से परेशान किसानों ने हंगामा कर दिया। उनकी केंद्र प्रभारी से नोकझोंक भी हो गई। कर्मचारियों ने किसी तरह किसानों को समझाकर शांत कराया।
क्रय केेंद्र पर बारदाना की कमी चल रही है। कुछ दिन पहले बारदाना न होने से खरीद बंद हो गई थी। पिछले हफ्ते आईं एक हजार बोरियां समाप्त हो गईं। सोमवार को जिन किसानों को तौल के टोकन मिले थे वह ट्रैक्टर ट्रॉली में गेहूं लेकर सुबह पांच बजे क्रय केंद्र पर पहुंच गए। दस बजे तक गेट नहीं खुला तो किसानों ने जानकारी की। उन्हें बताया गया कि बारदाना ही खत्म हो गया है।
केंद्र प्रभारी बारदाना लेने गए हैं। तकरीबन गेहूं 10 ट्रैक्टर ट्रॉली गेट के बाहर खड़ी थीं। दोपहर में बूंदाबांदी होने पर किसान ने ट्रॉलियों पर पॉलिथीन डाल दी। करीब तीन बजे केंद्र प्रभारी बारदाना लेकर पहुंचे लेकिन तब तक पल्लेदार जा चुके थे। इससे तौल नहीं हो पाई। परेशान किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया, उनकी केंद्र प्रभारी से नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन
केंद्र प्रभारी राजीव गोयल ने बताया कि पीसीएफ से तीन बंडल (700 बोरियां) मिला है। केंद्र पर प्रतिदिन 300-400 क्विंटल गेहूं की खरीद होती है। तीन बंडल बारदानों केवल दो दिनों के लिए है।