{"_id":"6262f17e069b6432c82917a4","slug":"businessman-dies-in-road-accident-etawah-news-knp6927169105","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में व्यापारी की मौत
विज्ञापन
मृतक अरूण त्रिपाठी की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : ETAWAH
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सलायतार के पास गुरुवार की शाम स्कूटी फिसलने से कांच व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख परिजन सैफई ले जा रहे थे। रास्ते में ही मौत हो गई।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मकसूदपुरा निवासी 58 वर्षीय अरुण त्रिपाठी कांच व्यापारी थे। गुरुवार की सुबह वह स्कूटी से आगरा जिले के बाह गए थे। वहां से लौटते समय सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सलायतार के पास उनकी स्कूटी फिसल गई। वह हेलमेट लगाए थे, लेकिन शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यापारी को जिला अस्पताल भिजवाया और परिजनों को सूचना दी।
जिला अस्पताल पहुंचे परिजन व्यापारी की हालत गंभीर होने पर रात दस बजे लेकर सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया। व्यापारी की मौत से पत्नी मंजू त्रिपाठी, बेटा पीयूष त्रिपाठी और दो बेटियां प्रगमी और आशी का रो रोकर बुरा हाल है।