फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bus passengers will soon Wi-Fi

बस स्टैंड पर जल्द यात्रियों को मिलेगी वाई फाई सुविधा

Sat, 30 May 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 30 May 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
 Bus passengers will soon Wi-Fi

शहर के बस स्टैंड पर जल्द ही यात्रियों को वाई फाई की सुविधा मिलेगी। इसके लिए मुख्यालय स्तर पर निर्णय लिया जा चुका है। स्थानीय अफसराें को आदेश भी प्राप्त हो चुके हैं।

विज्ञापन


जल्द ही रिलायंस जियो इंफोकॉम सेटअप तैयार करके यात्रियों को यह सुविधा देने लगेगी। गौरतलब है कि रेलवे ने बजट में यात्रियों को स्टेशनों पर वाई फाई का सपना दिखाया था। इटावा स्टेशन भी एक श्रेणी में आता है लिहाजा यहां भी वाई फाई की सुविधा मिलने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन


अभी तक रेलवे तो यात्रियों को वाई फाई सुविधा मुहैया नहीं करा पाई है, लेकिन रोडवेज ने वाई फाई सुविधा जल्द ही यात्रियों को मुहैया कराने की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन स्तर पर पूरे प्रदेश के 122 बस स्टैंड को वाई फाई सुविधा से लैस बनाने के लिए चुना गया है। पहले चरण में प्रदेश के 72 बस अड्डों पर महज 45 दिन में यह सुविधा लागू कर दी जाएगी जबकि शेष 50 बस स्टैंड पर सौ दिन के अंदर वाई फाई का लाभ यात्रियों को मिलने लगेगा।

इटावा स्टेशन पर पहले चरण के तहत वाई फाई सेटअप तैयार किया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक एनएस यादव कहते हैं कि मुख्यालय से वाई फाई सुविधा के संबंध में आदेश आ चुके हैं, लेकिन अभी तक रिलायंस जियो इंफोकॉम कंपनी की ओर से किसी भी व्यक्ति ने स्थानीय स्तर पर संपर्क नहीं किया है।

शुरुआती 25 मिनट होंगे फ्री
वाई फाई की सुविधा के लिए यात्रियों को भुगतान भी करना पड़ेगा। किसी भी नए यूजर्स को शुरुआती 25 मिनट तक कंपनी फ्री में वाई फाई सुविधा मुहैया कराएगी। इसके बाद उसे इस्तेमाल के हिसाब से पैसा देना होगा। बस स्टैंड काउंटर पर वाई फाई पासवर्ड कार्ड बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा।

निर्माण बन सकता है रोड़ा
वाई फाई सेटअप के लिए रोडवेज रिलांयस जियो इंफोकॉम को बस स्टैंड पर फ्री में जमीन मुहैया कराएगी। इटावा स्टेशन को आधुनिक बनाए जाने के चलते बस स्टैंड परिसर में निर्माण कार्य चल रहा है।


ऐसे में निर्माण कार्य वाई फाई की राह में रोड़ा बन सकता है। क्योंकि निर्माण कार्य के चलते बस स्टैंड की अधिकांश इमारत को तोड़ा जाना है। ऐसे में अफसरों के सामने समस्या यह है कि वह कंपनी को सेटअप लगाने के लिए जमीन कहां मुहैया कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed