{"_id":"604e49458ebc3ec39c36c7cc","slug":"bullet-rider-clerk-dies-due-to-collision-with-dumper-etawha-news-knp617636839","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की टक्कर से बुलेट सवार क्लर्क की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर की टक्कर से बुलेट सवार क्लर्क की मौत
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थानाक्षेत्र के एनएच-दो स्थित साईं कोल्ड स्टोर के पास रविवार दोपहर डंपर ने बुलेट सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बुलेट चला रहे क्लर्क की मौत हो गई और उसका चचेरा भाई घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजकर डंपर को कब्जे में ले लिया है। चालक हेलमेट लगाए था।
अर्जुन नगर पक्का बाग निवासी अजब सिंह का बेटा अनुराग (25) जनपद बस्ती के हरैया गांव स्थित एसबीआई बैंक में क्लर्क था। भाई अनुपम ने बताया कि बैंक की हड़ताल होने के कारण दो दिन पहले ही अनुराग घर आया था। रविवार दोपहर वह चचेरे भाई हेमंत के साथ बुलेट से बस्ती जा रहा था। तभी हाईवे स्थित साईं कोल्ड स्टोर के पास एक डंपर ने उसकी बुलेट को टक्कर मार दी।
डंपर चालक करीब 20 मीटर तक बुलेट को घसीटता हुआ ले गया। हादसे में अनुराग की मौके पर ही मौत हो गई और हेमंत घायल हो गया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना प्रभारी अनिल कुमार चौबे ने बताया कि डंपर को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
एक साल पहले ही लगी थी नौकरी
अनुपम ने बताया कि अनुराग की एक साल पहले ही एसबीआई में नौकरी लगी थी। इसके बाद उसकी शादी हुई थी। परिवार में मां गीता व अनुराग की पत्नी नेहा है। पिता अजब सिंह फतेहगढ़ जेल में वार्डन हैं।