फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bulldozer rolls over encroachments; action outside 70 shops sparks a stir.

Etawah News: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 70 दुकानों के बाहर कार्रवाई से मचा हड़कंप

Sun, 11 Oct 2026 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 11 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer rolls over encroachments; action outside 70 shops sparks a stir.
फोटो 28::भरथना चौराहे के पास बुलडोजर से अतिक्रमण हटाती टीम। स्रोत-विभाग
इटावा। अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए रविवार को थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। भरथना चौराहे से दतावली पुल तक चले अभियान में मंडी समिति की करीब 70 दुकानों के बाहर नाले के ऊपर हुए अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई की गई। प्रशासन की इस कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मच गई। इस दौरान सड़क पर रखी ईंटें, गिट्टी और अन्य सामान भी जब्त किया गया।
विज्ञापन


अभियान के दौरान प्रशासनिक टीम ने सड़क और नाले के आसपास किए गए अतिक्रमण को हटवाया। अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि सार्वजनिक स्थानों और नालों पर दोबारा कब्जा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दुकानदारों से खुद ही अतिक्रमण हटाने की अपील की गई।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर ने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी रहेगा। जिन दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है, वे स्वयं उसे हटा लें, अन्यथा प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों और नालों पर अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। कार्रवाई को लेकर कुछ दुकानदारों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका आरोप है कि प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने से पहले कोई नोटिस नहीं दिया और न ही सामान हटाने के लिए पर्याप्त समय दिया। अचानक हुई कार्रवाई से उन्हें सामान हटाने का मौका नहीं मिला। कुछ दुकानदारों ने नुकसान होने की बात भी कही।

अभियान के दौरान एसपी सिटी बबीता सिंह, सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह, एसडीएम सदर मनोज कुमार पाठक, थाना फ्रेंड्स कॉलोनी प्रभारी अमित मिश्रा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed