{"_id":"6a93256e895673d094089cda","slug":"bull-knocks-down-and-injures-teacher-etawah-news-c-216-1-etw1005-148777-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: सांड़ ने शिक्षक को पटककर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: सांड़ ने शिक्षक को पटककर किया घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 40: सीएचसी में भर्ती घायल शिक्षक। संवाद
धरवार गांव में दहशत, कई लोगों को कर चुका है घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर। ग्राम धरवार में शनिवार सुबह सांड ने निजी स्कूल परिसर में घुसकर शिक्षक पर हमला कर दिया। सांड ने शिक्षक को जमीन पर पटक-पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया।
धरवार निवासी शिक्षक प्रमोद कुमार (55) एक निजी स्कूल संचालक हैं। शनिवार सुबह करीब सात बजे निजी स्कूल परिसर में मवेशियों को चारा खिला रहे थे। इसी दौरान एक सांड स्कूल परिसर में घुस आया और अचानक उन पर हमला कर दिया। सांड के हमले से प्रमोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों का आरोप है कि यह सांड लंबे समय से गांव में आतंक मचाए हुए है और इससे पहले भी कई लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका है। ग्रामीण शैलेंद्र, राजीव, राहुल, अमन, रामू, बबलू, राजेश, प्रदीप और अजय आदि ने बताया कि सांड को पकड़वाने के लिए कई बार स्थानीय प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। शिक्षक पर हुए हमले के बाद ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति आक्रोश है। उन्होंने जल्द सांड को पकड़वाकर गांव को राहत दिलाने की मांग की है।