फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   bukhar

नहीं थमा बुखार से मौतों का सिलसिला, एक और मौत

Thu, 07 Oct 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
bukhar
मृतक बालक कृष्णा के घर पहुँचे डॉ गौरव त्रिपाठी व बीडीओ महेवा राजेश मिश्रा - फोटो : ETAWAH
इटावा। महेवा कस्बे में आंगनबाड़ी सहायिका के 12 वर्षीय बेटे की बुखार से मौत हो गई। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र में जाकर परिजनों और आसपास के 12 से बुखार पीड़ितों के नमूने लिए। स्वास्थ्य विभाग भले ही जिले में वायरल बुखार व डेंगू पर नियंत्रण के दावे कर रहा है लेकिन हालात संभलते नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन

महेवा संवाद के मुताबिक कस्बा निवासी राजकुमार चौहान की पत्नी किरन कुमारी आंगबाड़ी सहायिका हैं। उनके बेटे कृष्णा को कई दिनों से बुखार था। परिजन पहले स्थानीय चिकित्सकों से इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल ले गए थे। वहां डॉक्टरों ने डेंगू के लक्षण देख कृष्णा का नमूना जांच के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भेजा था लेकिन रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। इधर, बुधवार को कृष्णा की तबीयत बिगड़ गई और उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. गौरव त्रिपाठी टीम के साथ उसके घर पहुंचे और कृष्णा की मां किरन, भाई श्याम, बहन लकी समेत आसपास 12 लोगों के नमूने लिए। हालांकि कार्ड से जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि आसपास के सभी घरों में लोगों को सफाई रखने, आसपास पानी न एकत्रित होने के लिए जागरूक भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, मंगलवार को ऊहराहार क्षेत्र के भरथना रोड निवासी एक महिला समेत दो लोगों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घरों में पहुंची। उनके परिजनों और आसपास के लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। साथ ही दोनों के घरों और आसपास एंटी लर्वा का छिड़काव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed