फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   BSP is over in 22, SP will be in 24

22 में बसपा खत्म हो गई, 24 में सपा की होगी

Fri, 13 May 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
BSP is over in 22, SP will be in 24
सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। 2022 में बसपा खत्म हो गई है। 2024 यही हाल सपा का होगा। यह बात शुक्रवार को इटावा पहुंचे कैबिनेट मंत्री (पर्यटन एवं संस्कृति) जयवीर सिंह ने कही।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम वह दिवंगत राज्यसभा सदस्य दर्शन सिंह के शादीलाल धर्मशाला स्थित आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने पिछले दिनों उनकी पत्नी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर ढांढस बांधा। इससे पहले उन्होंने सिंचाई विभाग के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में आजम खां के मुद्दे पर कहा कि विपक्ष में कुछ बचा नहीं है।
2022 में बसपा खत्म हो गई ।यही स्थिति 24 में सपा की होने वाली है। सपा से लड़ने की हमें जरूरत नहीं है। यह आपस में ही लड़ कर खत्म हो जाएंगे। चाहे शिवपाल सिंह हो या आजम खान, इनकी आंतरिक परिवार की लड़ाई है। यह आपस में ही लड़ेंगे।
विज्ञापन

आगे उन्होंने ताज विवाद पर कहा कि संवैधानिक व्यवस्था के तहत काम होगा। पर्यटन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पहले विदेशी एक घंटा ताज घूमने के बाद राजस्थान निकल जाता था, लेकिन प्रदेश सरकार अब नई व्यवस्था के तहत विदेशी पर्यटकों के लिए अब ऐसी व्यवस्था करेगी कि ताज घूमने के बाद पर्यटक यमुना एक्सप्रेसवे से गोवर्द्धन परिक्रमा करेंगे और फिर संगम स्नान के लिए जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में अब पर्यटन उद्योग के तौर ओर विकसित होगा। ताजमहल का नाम बदलकर तेजो महल करने पर बोले, यह लोगों के निजी विचार हो सकते हैं। सरकार का कोई इससे कोई लेनादेना नहीं है। न ही सरकार ने कभी ऐसा कहा है। वहीं प्रदेश सरकार द्वारा अपात्र राशन कार्ड धारकों से राशन कार्ड जमा कराने एवं वसूली को लेकर बोले कि अपात्र राशन कार्ड पर राशन लेने वाले अपराधी हैं। ज्ञानवापी सर्वे को लेकर बोले कि जो भी उच्चत्तम न्यायालय का निर्णय होगा। उसको सरकार कार्यान्वित करवाने काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed