फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   bsp,etawah news,BJP overtakes SP in harassing Brahmins,satish mishra

बसपा के महासचिव सतीश मिश्रा ने बकेवर में कहा

Sat, 21 Aug 2021 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
bsp,etawah news,BJP overtakes SP in harassing Brahmins,satish mishra
प्रबुद्ध वर्ग सम्मान उन्नति विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्र? - फोटो : ETAWAH
बकेवर। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने शनिवार को योगी सरकार पर कड़े प्रहार किए। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों का उत्पीड़न कराने में भाजपा सपा से भी आगे निकल गई है।
विज्ञापन

प्रदेश में हर दो घंटे में एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना होती है। भाजपा ने करोड़ों युवाओं की नौकरी देने की बजाय छीन ली हैं। सभी लोग एक साथ जुटकर मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाए। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव कस्बे में जयदुर्गा गेस्टहाउस में प्रबुद्ध वर्ग सम्मान उन्नति विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों के लिए काले कानून लाकर किसानों को बर्बाद किया जा रहा है। हर साल एक करोड़ को रोजगार देने की बात करने वाली भाजपा सरकार ने करोड़ों लोगों के रोजगार छीन लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज प्रत्येक वर्ग भाजपा सरकार से परेशान है। पांच साल में 10 करोड़ को नौकरी देने का वादा करके नौजवानों का वोट ले लिया लेकिन वह भी जुमला ही साबित हुआ।
संगोष्ठी में सतीश मिश्र ने कहा कि बिकरू कांड के नाम पर निर्दोष ब्राह्मणों को अलग-अलग स्थानों से उठाकर उनकी हत्या करवा दी गयी। उन्होंने हिंदू संगठन के नेता कमलेश तिवारी के अलावा रायबरेली, गोरखपुर, लखनऊ में ब्राह्मणों की हत्या करने का भी आरोप लगाया।
उन्होंने सवाल किया कि आखिर खुशी दूबे का क्या दोष था? उसके हाथों की मेंहदी नहीं सूखी थी और उसे लखनऊ के इशारे पर जेल में डाल दिया गया। उसे पेरोल तक नहीं मिली। गलत रिपोर्ट लगाकर उसकी जमानत खारिज करा दी गई।
यही नहीं, लखनऊ में विनय तिवारी की गाड़ी रोक कर अधिकारी ने सीने में गोली मार दी गई। मिर्जापुर में ब्राह्मण समाज के नाबालिग बच्चों को मार दिया गया। सीबीआई जांच भी नहीं कराई गई।
उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज का ऐसा उत्पीड़न पहले सपा सरकार में ही देखने को मिलता था। कन्नौज इसका उदाहरण है। हाथरस कांड का जिक्र करते हुए बसपा नेता ने दलित उत्पीड़न की चर्चा की।
बसपा को ब्राह्मण हितैषी बताते हुए कहा कि बसपा सरकार में न सिर्फ समाज को बड़ी जिम्मेदारी मिली बल्कि बसपा प्रमुख मायावती ने समाज से किया हर वादा भी पूरा किया।
उन्होंने बढ़ती महंगाई और अपराध के मुद्दे पर भी भाजपा को घेरा। इससे पहले एमएलसी भीमराव अंबेडकर, विधानसभा प्रभारी कमलेश अंबेडकर, सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, अश्वनी पाठक, मुकेश दीक्षित, चेयरमैन बकेवर विनोद दोहरे, धर्मेंद्र मिश्रा, रिषी मिश्रा, डा.संजय दीक्षित, शिवम तिवारी, हरी चौबे ने सांसद सतीश मिश्रा और पूर्व मंत्री नकुल दुबे को गणेश प्रतिमा व फरसा सहित अन्य प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। गोष्ठी का शुभारंभ भगवान परशुरामजी के चित्र के समक्ष विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ हुआ।
राम मंदिर के पैसों से चला रहे पार्टी-संस्था
सतीश मिश्रा ने कहा कि भाजपा ने मंदिर के नाम पर वोट व नोट लिया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हुआ तो मंदिर बनवाने के नाम पर हजारों करोड़ रुपये बटोरे। आरोप लगाया कि इन पैसों का इस्तेमाल भाजपा अपनी पार्टी व संस्था चलाने में खर्च कर रही है। पांच अगस्त 2020 को दो सौ करोड़ रुपये खर्च करके भूमि पूजन का कार्यक्रम कराया गया, जबकि उस दिन भूमि पूजन नहीं हुआ बल्कि सिर्फ पांच ईंटों का पूजन हुआ। भाजपा को बताना चाहिए कि मंदिर निर्माण के नाम पर वसूला पैसा कहां गया?
भविष्य से कर रहे खिलवाड़
बसपा महासचिव ने आरोप लगाया कि ब्राह्मण समाज के बच्चों को जेल में डालने का काम किया जा रहा है। कोशिश की जा रही है कि उनको वयस्क होने तक जेल में ही रखा जाए, ताकि उनका भविष्य न संवर सके। बदलाव का किया आह्वान किया।

पानी बरसते में आए बसपा नेता
बसपा राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा बकेवर कार्यक्रम में आने से करीब 20 मिनट पहले जोरदार बारिश शुरू हो गयी थी। पानी बरसने के बीच ही सतीश मिश्रा कार्यक्रम में पहुंचे। उनके संबोधन के दौरान बारिश बंद हो गयी।

ेस्टहाउस में मौजूद बसपा के कार्यकर्ता

ेस्टहाउस में मौजूद बसपा के कार्यकर्ता- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed