{"_id":"644429cb92684fa21e02eb76","slug":"bsp-declaired-4-candidate-etawha-news-c-12-1-194956-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बसपा ने चार प्रत्याशी किए घोषित, दो पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बसपा ने चार प्रत्याशी किए घोषित, दो पर मंथन
विज्ञापन
इटावा। सपा, कांग्रेस के बाद अब बसपा ने भी अपनी चार सीटों के प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इनमें से दो सीटों पर सपा के बागी को लोगों को टिकट दिया है। वहीं इटावा और इकदिल के टिकट लेकर अभी भी मंथन किया जा रहा है।
छहों नगर निकायों को लेकर सपा ने सबसे पहले अपने प्रत्याशी बुधवार को घोषित कर दिए थे। इसके बाद शुक्रवार को कांग्रेस ने अपने चार सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए। सबकुछ देख समझकर बसपा ने भी भरथना से पूर्व चेयरमैन मनोज पोरवाल की पुत्रवधु वर्तिका गुप्ता को टिकट देकर सपा के लिए चुनौती खड़ी कर दी है। सपा से टिकट न मिलने पर मनोज पोरवाल ने पार्टी से इस्तीफा देकर शुक्रवार को ही बसपा ज्वाइन की है। वहीं जसवंतनगर से राकेेश कठेरिया, बकेवर से विवेक यादव उर्फ सनी यादव को प्रत्याशी बनाया है।
वहीं लखना से सपा का टिकट कटने के बाद बसपा में शुक्रवार को शामिल हुए सतीश चंद्र वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं इकदिल और इटावा सीट पर विचार किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष मनोज दोहरे ने बताया कि जल्द ही दोनों सीटों पर भी प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे। वहीं भाजपा ने अभी तक अपना एक भीप्रत्याशी घोषित नहीं किया है। माना जा रहा है कि भाजपा के सभी प्रत्याशी देखकर कांग्रेस और बसपा अपनी बची सीटों पर प्रत्याशी घोषित करेगी।