फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   BSC student stabbed to death, his three friends arrested

दोस्तों ने बीएससी छात्र की हत्या की, हत्यारोपी पकड़े गए -

Mon, 16 Aug 2021 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
BSC student stabbed to death, his three friends arrested
इटावा। घूमने जाने की बात कहकर घर से निकले बीएससी के छात्र की दोस्तों ने ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। परिजनों ने पुरानी रंजिश में दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। छात्र के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद साथियों व एक अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और एकजुट होकर हमला करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

लाइन पार पचावली रोड के पास यशोदा नगर बगिया अड्डा निवासी मजदूर रामप्रकाश शाक्य का बेटा अमित (18) बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह सुबह दोस्तों के साथ घूमने निकला था। दोस्त बाबी, पंकज व अरुण बाइक से उसे घर से बुलाकर ले गए थे। दोपहर लगभग पौने दो बजे बाबी ने उसकी मां संतोषी देवी को फोन करके अमित का लोहन्ना चौराहे के पास एक्सीडेंट हो जाने की सूचना दी थी।
विज्ञापन

बाबी ने बताया कि वह लोग अमित को लेकर अस्पताल जा रहे हैं। इसके बाद अमित की मां व बड़ा भाई पंकज और चाचा वेदराम मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंचे। अमित के सिर, नाक, आंख व सीने पर गंभीर चोटें थीं। डाक्टरों ने हालत गंभीर देखकर रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस से उसे निजी अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी हालत और बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चाचा वेदराम का आरोप है कि अमित को शिवपुरी शाला निवासी दोस्त वंश उर्फ बाबी, पंकज व प्राइमरी स्कूल रामनगर निवासी अरुण साथ ले गए थे। तीनों ने पुरानी रंजिश में अमित की हत्या कर दी।

पुलिस ने चाचा की तहरीर पर तीनों नामजद समेत एक अन्य अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की। आरोपियों समेत अन्य लोगों को से पूछताछ कर रही है। सीओ राकेश वशिष्ठ ने बताया कि पोस्टमार्टम में अमित के सीने और शरीर पर कई जगह चोटें होने की पुष्टि हुई है। यह चोटें ईंट से हमले की बताई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed