{"_id":"5e41a0a28ebc3ee5fe47e90f","slug":"bsa-took-information-about-breakfast-and-food-etawha-news-knp5438200121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए ने सैफई पहुंचकर ली नाश्ते एवं खाने के बारे में जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए ने सैफई पहुंचकर ली नाश्ते एवं खाने के बारे में जानकारी
विज्ञापन
सैफई (इटावा)। निष्ठा कार्यक्रम में शिक्षकों को घटिया नाश्ता और मेनू के विपरीत भोजन दिए जाने की शिकायत पर बीएसए अजय कुमार अभिनव विद्यालय में जांच के लिए पहुंचे। बीएसए की जांच में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया। बीएसए ने कहा कि शरारती तत्व गुटबाजी के चलते ऐसा कर विभाग की छवि धूमिल कर रहे हैं।
बीएसए अजय कुमार सिंह ने सोमवार को सुबह 10 बजे अभिनव विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। विद्यालय में निष्ठा कार्यक्रम के अंतर्गत परिषदीय अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बीएसए ने प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों से बीते दिनों घटिया नाश्ता एवं मेनू के विपरीत भोजन देने के मामले पर जानकारी ली। शिक्षकों ने किसी प्रकार की शिकायत उनके समक्ष नहीं रखी। बीएसए ने अलग-अलग एक-एक शिक्षकों से भी बात की। पूरे मामले की जांच के बाद बीएसए के समक्ष कोई मामला नहीं आया।
शिक्षकों ने कहा कि कुछ बाहरी तत्व आकर उनके नाम से फर्जी शिकायतें करते हैं। आपसी गुटबाजी के चलते इस प्रकार की शिकायतें होती हैं। सच्चाई यह है कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले किसी शिक्षक ने भोजन को लेकर किसी प्रकार की शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
बीएसए ने ट्रेनिंग प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए कि यहां प्रशिक्षण के समय जो शिक्षक नामांकित हैं उनके अलावा किसी अन्य को प्रवेश न दिया जाए। यदि कोई शिक्षक नियम का उल्लंघन करता है तो उन्हें अगवत कराएं। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आपसी गुटबाजी के कारण विभाग की छवि खराब होती है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक शिक्षकों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रत्येक शिक्षक के लिए दो बार नाश्ता एवं दोपहर 1.30 बजे मेनू के हिसाब से भोजन देने की व्यवस्था की गई है। शिक्षकों से कहा यदि आपको कोई शिकायत है तो मुझे बताएं।
बेसिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष शेखर यादव ने कहा कि कुछ शरारती तत्व विभाग की छवि धूमिल करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। ऐसे शरारती तत्वों की पहचान करके उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।