फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Brother beats up alcohol addicted sister to death in Etawah

बहन शराब पीती थी, भाई ने मार डाला: गुड्डी की इस गंदी लत को संतोष सह न सका, ईंट और डंडे से पीटकर ले ली जान

Thu, 11 Jan 2024 08:59 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 11 Jan 2024 08:59 PM IST
सार

ग्राम प्रधान के पति शंकर सविता ने बताया कि गुड्डी देवी की शादी को करीब 15 साल से ज्यादा हो चुके हैं। शादी के कुछ समय बाद ही पति को छोड़कर वह अन्य किसी के साथ रहने लगी थी। 

विज्ञापन
Brother beats up alcohol addicted sister to death in Etawah
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घर के बाहर अलाव तापने के दौरान भाई ने शराब की लती बहन की पीट-पीट कर हत्या कर दी। वहीं, पास ही जल रहे अलाव के पास महिला का शव पड़ा होने पर उसके पैर झुलस गए। पुलिस के अनुसार, भाई ने बहन के नशे के लती होने के चलते उसकी हत्या की है। मां की तहरीर पर पुलिस आरोपी भाई की तलाश में पुलिस जुट गई है।

विज्ञापन

क्षेत्र के नगला चमारन गांव में गुरुवार सुबह घर के दरवाजे पर गुड्डी देवी (35) पुत्री अहिबरन वाल्मीकि का शव देखकर ग्रामीणों ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। बताते हैं कि मामा रामौतार का निधन होने पर गुड्डी बुधवार को मायके आई थी। शाम को घर के दरवाजे पर अलाव तापने के दौरान किसी बात पर गुड्डी का भाई संतोष से विवाद हो गया। विवाद के दौरान भाई ने ईंट व लाठी से गुड्डी देवी के सिर पर प्रहार कर दिया। इससे वह अचेत हो गई। गुड्डी देवी को मृत समझकर भाई अपनी पत्नी के साथ मौके से फरार हो गया। घर पर वृद्ध मां रामबती थी, जो मूकबधिर होने से कुछ भी बताने में असमर्थ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलाव के पास शव पड़ा होने पर पैर भी झुलस गए। सूचना पर एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह, थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम नरेंद्र मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घर के दरवाजे पर मृत अवस्था में पड़ी गुड्डी देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन

इसके बाद में फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर पड़ताल की। ग्राम प्रधान के पति शंकर सविता ने बताया कि गुड्डी देवी की शादी को करीब 15 साल से ज्यादा हो चुके हैं। शादी के कुछ समय बाद ही पति को छोड़कर वह अन्य किसी के साथ रहने लगी थी। मामा के निधन होने पर वह बुधवार को मायके आई थी।

थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि घर में मौजूद वृद्ध मां की देखने व सुनने की क्षमता कमजोर होने से कुछ भी बताने में असमर्थ है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि गुड्डी देवी शराब की लती थी। बहन के नशे का लती होने की वजह से भाई ने उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी। मां की तहरीर पर संतोष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed