फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   boy drowned in yamuna river while taking bath

नहाते समय यमुना नदी में डूबा बालक

Sun, 17 Apr 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
boy drowned in yamuna river while taking bath
चकरनगर(इटावा)। यमुना नदी में शनिवार शाम नहाते समय ककरहिया गांव का एक बालक डूब गया। बालक गांव वालों बकरियों को चाढ़ने यमुना नदी पर गया था। घंटो तक खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका । पुलिस गोताखोरों के जरिये लड़के की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

चकरनगर थाना क्षेत्र के ककरहिया गांव निवासी दस वर्षीय प्रिंस पुत्र राजू सिंह का रोज की तरह शनिवार की शाम छह बजे गांव के अन्य लड़कों के साथ बकरियों को चढ़ाने गांव के बाहर स्थित यमुना नदी पर गया था। इस दौरान गांव के लोग नहाने लगे तो प्रिंस भी यमुना नदी में नहाने के लिए उतर गया और वह डूब गया। साथियों ने पहले उसको बचाने का प्रयास किया और जब नहीं बचा सके तो ग्रामीणों को सूचना दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों प्रिंस को खोजने का प्रयास किया लेकिन देर रात तक वह नहीं मिल सका। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थाना चकरनगर इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस व गोताखोर लड़के की तलाश में लगे हैं, अब एनडीआरएफ की टीम को बुलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed