फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Body of youth missing for four days found floating in pond; murder alleged.

Etawah News: चार दिन से लापता युवक का शव तालाब में उतराता मिला, हत्या का आरोप

Tue, 04 Aug 2026 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Body of youth missing for four days found floating in pond; murder alleged.
इकदिल। चार दिन पहले रिश्तेदार के घर पर छूट गया मोबाइल लेने गए युवक का शव मंगलवार सुबह घर से करीब 150 मीटर दूर तालाब में उतराता मिला। मृतक की मां ने रिश्तेदार के बेटे पर हत्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगला मोती मुगलपुर नरैनी निवासी प्रदीप चंद (40) 30 जुलाई की रात भोजन करने के बाद करीब 11 बजे घर से निकला था। घर से निकलते समय उसने बताया था कि उसका मोबाइल रिश्तेदार के घर पर रह गया है और वह उसे लेने जा रहा है। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। देर रात तक युवक के न लौटने पर परिजन ने तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर परिजन ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार सुबह गांव के लोगों ने घर से लगभग 150 मीटर दूर स्थित तालाब में एक शव उतराता देखा। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

मृतक के भतीजे विक्की और पंकज ने शव की शिनाख्त की। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विक्रम चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कई दिन तक पानी में पड़े रहने के कारण शव क्षत-विक्षत हो चुका था, जिससे प्रथम दृष्टया मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका। मृतक की मां रामादेवी ने आरोप लगाया कि 30 जुलाई की रात उनका बेटा रिश्तेदार युवक के साथ शराब पी रहा था। घर लौटने पर प्रदीप ने बताया था कि उसका मोबाइल रिश्तेदार युवक के पास रह गया है और वह उसे लेने जा रहा है। अगले दिन वह खुद युवक के घर मोबाइल लेने पहुंचीं, जहां काफी देर बाद उसे मोबाइल मिला, लेकिन प्रदीप का कोई पता नहीं चला। उन्होंने आरोप लगाया कि उसी युवक ने ही उनके बेटे की हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया। प्रदीप चंद चार भाइयों में सबसे छोटा था। करीब सात वर्ष पहले उसकी शादी लवेदी के चंद्रपुरा गांव निवासी साक्षी देवी से हुई थी। उसके एक बेटी ईशानी (4) है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। शराब की लत की वजह से पत्नी करीब एक वर्ष से मायके में रह रही है। सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed