{"_id":"f4d5c65b51bed9c3372275857b45d98f","slug":"bodi-found-along-a-highway-killing-suspected-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे किनारे मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे किनारे मिला शव, हत्या की आशंका
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 11 Sep 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर थाने के महेवा हाइवे के किनारे गुरुवार को खेत में एक अधेड़ का शव पड़ा मिला। शव पूरी तरह से सड़ चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। संभावना जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर शव को हाईवे किनारे फेंक दिया गया।
गुरुवार को हाइवे पर काम करने वाले मजदूरों को खेत से दुर्गंध आती महसूस हुई। इस पर उन्होंने खेत में जाकर देखा तो एक व्यक्ति का शव सड़ी गली हालत में पड़ा हुआ था। शव पड़े होने की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया किंतु उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक की उम्र करीब पचास वर्ष के आसपास होगी। वह मटमैले रंग का कुर्ता व पजामा पहने था। अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ बकेवर एके सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।