फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Boat operations stopped, traffic crisis in 50 villages

पीपा पुल हटने से सेंचुरी विभाग ने नावों को भी कराया बंद

Sat, 25 Jul 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Boat operations stopped, traffic crisis in 50 villages
फोटो संख्या 06 नावों चलाने मांग की करते लोग - फोटो : ETAWHA
ब्लॉक क्षेत्र की बीहड़ी ग्राम पंचायत अंदावा में सैकड़ों वर्षों से चलाई जा रही नावों को सेंचुरी विभाग ने बंद करवा दिया।
विज्ञापन

जबकि जून से पीपा का पुल भी हट जाने से आधा सैकड़ा से अधिक गांवों के लोगों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है। यही नहीं ब्लॉक के करीब दो दर्जन गांव जो चकरनगर तहसील से जुड़े है, वहां के ग्रामीणों को तहसील तक पहुंचने के लिए सात किलोमीटर की बजाय अब महेवा-बकेवर-लखना होकर 30 से 35 किलोमीटर का चक्कर लगाकर चकरनगर तहसील जाना पड़ता है।
अंदावा व नोगवां के पास सैकड़ों वर्ष पुराने घाट होने से यहां हर वर्ष पीपा का पुल अक्तूबर में बना दिया जाता है, जो मध्य जून तक चलता है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस वर्ष यह पुल फरवरी में बनाने के बाद 15 जून को हटा दिया गया, जबकि पुल होने से महेवा और चकरनगर ब्लॉक के करीब आधा सैकड़ा गांवों के लोगों का आवागमन सुगमता से होता था।
विज्ञापन

लेकिन पुल हटने के बाद नावों का चलन भी सेंचुरी विभाग ने जुलाई के पहले सप्ताह से बंद करा दिया। इसकी वजह से अब चकरनगर तहसील से जुड़े गांवों के लोगों को 30 से 35 किलोमीटर का चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं समय व पैसा भी अधिक खर्च हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के इतिहास में पहली बार नाव का चलन बंद किया गया है।
चकरनगर के ये गांव हैं प्रभावित
कांयची, नौगवां, चीतो की मड़ैया, गोहानी, ककरैया, खिरीटी, रनिया, छिबरोली, गोपालपुर, कुंदोल, बछेड़ी, पालीघर, रमपुरा, महाराजपुर, तेजपुरा, गनियावर आदि।
महेवा ब्लॉक के प्रभावित गांव
अंदावा, मड़ैया अहिरान, मड़ैया मल्लाहन, बंगलन, दिलीपनगर, पुरावली, हशनुमंतपुर, लाखी, विनायकपुर, रतनपुर, मेंहदीपुर, रामनगर, नगला छिद्दी, नगला खाद, ढकाताल, बरौख, बिरहाई, इकनोर आदि।
ग्राम प्रधान ममता देवी का कहना है कि वह अपने कार्यकाल में दो बार ब्लॉक व जिला स्तर पर अधिकारियों को लिखित रूप से अवगत करा चुकी हूं। अब नाव का संचालन भी बंद होने की जानकारी हुई है। इस पर जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी को अवगत कराउंगी कराएंगी। पुल निर्माण की मांग सांसद व क्षेत्रीय विधायक से की जाएगी।

ब्लॉक प्रमुख महेवा अशोक चौबे ने बताया कि इस बारे में डीएफओ व डीएम सहित प्रभारी मंत्री को समस्या से अवगत कराकर समाधान का प्रयास करेंगे।
सेंचुरी क्षेत्र के रेंजर हरिकिशोर शुक्ला ने बताया कि नाव का संचालन कानूनी तौर पर अवैध है, यदि कोई घटना दुर्घटना होती है तो कौन जिम्मेदार होगा। नाव संचालक उच्चाधिकारियों से आदेश लेकर ही नावों का संचालन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed