{"_id":"6adf98013d6543ef6300d92c","slug":"blos-undergo-training-for-the-second-phase-of-the-census-etawah-news-c-216-1-etw1012-152101-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: दूसरे चरण की जनगणना के लिए बीएलओ ने लिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: दूसरे चरण की जनगणना के लिए बीएलओ ने लिया प्रशिक्षण
Mon, 26 Oct 2026 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
फोटो 16 चकरनगर में जनगणना का प्रशिक्षण लेते बीएलओ। संवाद
चकरनगर। ब्लॉक क्षेत्र के गया प्रसाद वर्मा डिग्री कॉलेज डिभौली में सोमवार को जनगणना के दूसरे चरण के प्रशिक्षण सत्र शुरू हुआ। एसडीएम रोहित कुमार मौर्य की अध्यक्षता में शुरू हुआ प्रशिक्षण 26 से 28 अक्तूबर तक चलेगा। इसमें शिक्षक बीएलओ और सुपरवाइजर को जनगणना से संबंधित कार्यों का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के लिए दो बैच बनाए गए हैं। प्रत्येक बैच में 50-50 शिक्षक बीएलओ और सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पूरे कार्यक्रम के तहत सात बैचों में कुल 325 बीएलओ और सुपरवाइजर को प्रशिक्षित किया जाएगा। दूसरे चरण का प्रशिक्षण 31 अक्तूबर से तीन नवंबर तक और तीसरा प्रशिक्षण सत्र चार से छह नवंबर तक होगा। प्रशिक्षण में जनगणना कार्य को सही तरीके से पूरा करने, लोगों की पहचान, संबंधित जानकारी एकत्र करने और आंकड़ों की शुद्धता बनाए रखने पर जोर दिया गया।
प्रशिक्षकों ने बताया कि जनगणना के पहले चरण में मकानों की गणना की गई थी। अब दूसरे चरण में महिला, पुरुष, बच्चे, वृद्ध की गणना की जाएंगी। प्रशिक्षण में प्रगणकों और सुपरवाइजर को उनके दायित्वों के बारे में जानकारी दी जा रही है, जिससे फील्ड में कार्य के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
इस मौके पर तहसीलदार सुनील तिवारी, नायब तहसीलदार श्रीकांत शर्मा और पिछड़ा वर्ग जिला समाज कल्याण अधिकारी मौजूद रहे। फील्ड ट्रेनर मनोज कुमार, बृजेश प्रसाद चौधरी और अतवरहमान, फुरखान अहमद ने प्रशिक्षण दिया। लेखपाल सुधीर कुमार, अवनीश कुमार और मदन गोपाल भी मौजूद रहे।