फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Blood and thyroid cancer will soon be treated in super specialty hospital

Etawah News: सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में जल्द होगा ब्लड, थायराइड कैंसर का इलाज

Sat, 21 Oct 2023 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 21 Oct 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Blood and thyroid cancer will soon be treated in super specialty hospital
इटावा/सैफई। आयुर्विज्ञान विवि में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में ब्लड और थायराइड कैंसर के मरीजों को भी लाभ मिल सकेगा। इससे जिले के साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों के भी मरीजों को लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन




सपा शासनकाल ने 2014 में उप्र आयुर्विज्ञान विवि ग्रामीण में बेड सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनने की स्वीकृति दी गई थी। यह 537.26 करोड़ रुपये बनाया जाना है। लगभग आठ साल बाद इस प्रोजेक्ट का काम पूरा होने की कगार पर है। सिर्फ नौ प्रतिशत काम अधूरा बचा है। विवि प्रबंधन इसका नवंबर में शुभारंभ कराने की तैयारी में जुटा है। इस अस्पताल में 14 विशेष बीमारियों के विभाग होंगे। इनमें से 11 विभागों तो पहले से ही विवि में चल रहे हैं, लेकिन तीन विभाग पहली बार शुरू होंगे। क्लीनिकल हेमथोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और एंडोक्रिनोलॉजी विभाग शुरू होने से अब मरीजों को रक्त से जुड़े ब्लड कैंसर, एनीमिया और ग्रंथियों से जुड़ी थाइराइड कैंसर, किडनी आदि गंभीर मरीजों का इलाज मिल सकेगा। इस सुविधा के शुरू होने से जिले के साथ औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, मैनपुरी समेत प्रदेश के सभी जिलों के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

यह विभाग खुलेंगे
क्लीनिकल हेमेथोलॉजी, कॉर्डियोलॉजी, नेफरोलॉजी, सीटीवीएस, एंडोक्रिनोलॉजी, मेडिकल ऑनकोलॉजी, एनेस्थीसिया, सर्जिकल ऑनकोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, गेस्ट्रोलॉजी, गेस्ट्रो सर्जरी, यूरोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी विभाग सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


528 बेड का होगा अस्पताल

सभी 13 विभागों में 24-24 जनरल वार्ड के बेड होंगे। इस तरह कुल 312 जनरल वार्ड के बेड होंगे। एनस्थीसिया विभाग के लिए कोई बेड की व्यवस्था नहीं है। एंडोक्रिनोलॉजी और एनस्थीसिया विभाग के लिए आईसीयू का वार्ड नहीं है। बाकी अन्य विभागों के लिए आठ से लेकर 16 बेड के आईसीयू वार्ड हैं। वहीं छह सर्जरी वाले विभागों के लिए 13 बेड अलग से बनाए गए हैं।


वर्जन


दिसंबर तक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का शुभारंभ कराने का प्रयास है। शुरुआत में आठ विभागों को शिफ्ट किया जाएगा। इनमें रेडियोथैरिपी, कार्डियो, डेंटिस्ट, नेफरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, यूरोलॉजी आदि शामिल रहेंगे। मार्च 2024 तक डॉक्टरों और अन्य स्टाफ की भर्ती के अनुसार सभी विभागों को शिफ्ट कर दिया जाएगा। -डॉ. चंद्रवीर सिंह, कुलसचिव आयुर्विज्ञान विवि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed