फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   BLO-supervisor absent, fierce SDM

बीएलओ-पर्यवेक्षक गैरहाजिर, भड़के एसडीएम

Sat, 30 May 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 30 May 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
BLO-supervisor absent, fierce SDM

जसवंतनगर तहसील सभागार में बुलाई गई बैठक में उंगलियों पर गिनने लायक बीएलओ व पर्यवेक्षक मिलने पर एसडीएम भड़क गए। उन्होंने बैठक में सभी गैरहाजिरों का वेतन काटने के साथ विभागीय कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन


शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंचायत चुनावों के संदर्भ में बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों की बैठक बुलाई गई थी। इसमें पंचायत नामावलियों में पुनरीक्षण कार्य के लिए प्रशिक्षण दिया जाना था।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता के लिए वहां पहुंचे उप जिलाधिकारी जसवंतनगर हंसराज यादव उस समय हतप्रभ रह गए जब मीटिंग हाल में उपस्थित बीएलओ व पर्यवेक्षकों की संख्या काफी कम दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल 96 बीएलओं में से सिर्फ  32 और 18 पर्यवेक्षकों में से 12 ने ही इस बैठक में भाग लिया। एसडीएम ने गैरहाजिर कर्मियों का वेतन काटने के साथ विभागीय कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

बैठक में उपस्थित बीएलओ व पर्यवेक्षकों को एडीओ पंचायत अरुण कुमार पांडेय ने पंचायत चुनाव के संदर्भ में विभिन्न नियमों व कार्यों के बारे में बारीकी से अवगत कराया।  एसडीएम ने अंत में चेतावनी दी कि निर्वाचन कार्यों में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इस दौरान जिला कृषि अधिकारी/खंड विकास अधिकारी डा. विनोद यादव, वरिष्ठ सहायक रामकुमार आदि भी उपस्थित रहे। पंचायत नामावली का पुनरीक्षण कार्य पहली जून से शुरू हो रहा है।

उधर भरथना में भी ब्लाक सभागार में बीएलओ व पर्यवेक्षकों की बैठक हुई। अध्यक्षता एसडीएम अशोक कुमार मौर्य ने की। बीएलओ व पर्यवेक्षक को प्रशिक्षण के साथ ही उन्हें पुनरीक्षण कार्य के लिए सामग्री भी मुहैया कराई गई।

निष्ठा के साथ मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण करें
इटावा।
पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर बढ़पुरा ब्लाक के ऑडिटोरियम हॉल में एसडीएम सदर महेंद्र कुमार सिंह ने बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने कहा कि पूरी निष्ठा के साथ मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण किया जाए।

श्री सिंह ने कहा कि निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप घर घर जाकर मतदाता सूची को पुनरीक्षित किया जाए। जिनकी उम्र एक जनवरी को 18 वर्ष हो चुकी है, उन्हें नए मतदाता के रूप में पंजीकृत किया जाए। उनकी उम्र का प्रमाण पत्र जरूर प्राप्त करें। जिन वोटरों ने अपना नाम दो स्थानों शहर और गांव में पंजीकृत करवाया है।

उनका नाम किसी एक जगह से अलग किया जाए। वोटरों से भी ऐसा स्वयं करने को कहा गया क्योंकि यह अपराध की श्रेणी में है। इस मौके पर बीडीओ ने कहा कि बीएलओ अपना कार्य एक जून से शुरू कर दें और 13 जुलाई तक कार्य पूर्ण कर लें। उन्होंने सुपरवाइजरों से कहा कि वह भी कम से कम 10 प्रतिशत मतदाता सूची का सत्यापन करें।


संशोधन की एक प्रति परिवार के मुखिया को भी उपलब्ध कराएं। इसके बाद बसरेहर ब्लाक में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान एडीओ पंचायत कृष्ण कुमार सिंह, खंड शिक्षाधिकारी एसके मौर्या, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हरीश चंद्र तिवारी, अरुण कुमार जैन, प्रधान बसवारा मुन्नेश कुमार, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed