फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   bjp workers celibrates victory

भाजपाइयों ने मनाया विजय उत्सव

Sat, 18 Mar 2017 11:30 PM IST
Updated Sat, 18 Mar 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
 bjp workers celibrates victory
विजय जुलूस में भाग लेते जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे। - फोटो : अमर उजाला
उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा को मिली अभूतपूर्व जीत के उपलक्ष्य में शनिवार को शहर के शक्तिधाम समारोह स्थल में भाजपाइयों ने विजय उत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में बूथ स्तर से लेकर प्रदेश कार्यकारिणी तक के सभी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। शहर के प्रमुख मार्गों पर विजय जुलूस भी निकाला।
विज्ञापन

 भाजपा जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने कहा हमें ज्यादा जवाबदेही के साथ सरकार चलाने की आवश्यकता होगी।  प्रदेश की जनता ने प्रचंड बहुमत के साथ जिताया है। हमें विनम्र होकर सबका साथ और विकास के लिए काम करना है। इटावा के पूर्व विधायक अशोक दुबे ने कहा कि अब इटावा को सपा का गढ़ न कहा जाए, क्योंकि यहां भाजपा सपा से ज्यादा सीट जीत कर आई है। पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल मोहन शर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में सभी थाने सपा कार्यालय से चलते थे। अब थानों का काम थानों में ही होगा। कार्यक्रम के बाद सभी कार्यकर्ता विजय जुलूस के रूप में अपने वाहन से निकले।
विज्ञापन

शक्ति धाम से विजय जुलूस बस स्टैंड तिराहा, शास्त्री चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा, तिकोनिया, नगर पालिका चौराहा, राजा गंज चौराहा, बलदेव चौराहा, बजाजा लाइन चौराहा, साबित गंज तिराहा, राम गंज चौराहा, बजरिया तकिया होकर पक्के बाग पर एक सभा के रूप में समाप्त हुआ। शहर में स्थान-स्थान पर जुलूस का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अजय धाकरे ने किया। पूर्व विधायक केके राज, पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार चौधरी, जसवंत सिंह वर्मा, डाक्टर रमाकांत शर्मा, जिला महामंत्री अन्नू गुप्ता, करण सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष विवेक भदौरिया, कृपा नारायण तिवारी, विकास भदौरिया, शिव किशोर धनगर, शिवाकांत चौधरी, रमेश राजपूत, राजेंद्र गुप्ता, राजबहादुर यादव, प्रशांत राव चौबे, प्रभात दीक्षित, विकास भदौरिया, कुन्नू, जितेंद्र भदौरिया, पुष्पेंद्र अग्निहोत्री, प्रवीण पचौरी, राहुल राज, शशिकांत चौधरी, गिरधर दीक्षित, सागर दुबे, विक्रम अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र गौड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed