फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   BJP will prepare a new army of workers through Namo app

Etawah News: नमो एप से कार्यकर्ताओं की नई फौज तैयार करेगी भाजपा

Mon, 18 Dec 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 18 Dec 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
BJP will prepare a new army of workers through Namo app
इटावा। संचार क्रांति के युग में अपनी बात लोगों तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम नमो एप है। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा नमो एप के जरिए कार्यकर्ताओं की नई फौज तैयार करेगी। पार्टी ने विकसित भारत संकल्प अभियान के जरिये नए मतदाताओं से लेकर मोदी-योगी सरकार की योजना के प्रत्येक लाभार्थी को विकसित भारत एंबेस्डर बनाने की तैयारी शुरू की है।
विज्ञापन


यह बात भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठनात्मक जनपद प्रभारी कमलावती सिंह ने रविवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला में कही। बताया कि यूपी के 98 संगठनात्मक जिलों को दो लाख विकसित भारत एंबेस्डर बनाने का लक्ष्य दिया गया है। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने इस एप पर पंजीकरण नहीं किया है। वह एप डाउनलोड कर लें। प्रत्येक कार्यकर्ता को नमो एप डाउनलोड करना अनिवार्य है।
विज्ञापन


बताया कि प्रत्येक पदाधिकारी व बूथ स्तर के कार्यकर्ता जनता के साथ सेल्फी लेकर उन्हें विकसित भारत एंबेस्डर के रूप में नामांकित करें। इसकी जिम्मेदारी युवा मोर्चा, महिला, किसान, एससी, एसटी, ओबीसी व अल्पसंख्यक मोर्चा को भी दी गई है। कार्यकर्ता वार्ड और गांव-गांव में इसके लिए शिविर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में नमो एप अभियान के जिला संयोजक अन्नू गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार चौधरी, अजय धाकरे, गोपाल मोहन शर्मा, वरिष्ठ नेता रमेश राजपूत, ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत, राकेश यादव, विवेक शाक्य गुड्डु, जिला उपाध्यक्ष देवप्रताप भदौरिया, शिव किशोर धनगर, जिला मंत्री ममता कुशवाहा, जितेंद्र गौड़, राहुल राजपूत, रजत चौधरी, राजकमल यादव, चक्रेश जैन, कोषाध्यक्ष संजीव भदौरिया, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, विरला शाक्य आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed