फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   BJP will face a crushing defeat in the assembly elections of five states: Prof. Ramgopal

पांच राज्यों के विस चुनावों में भाजपा को मिलेगी करारी हार : प्रो. रामगोपाल

Mon, 25 Sep 2023 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 25 Sep 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
BJP will face a crushing defeat in the assembly elections of five states: Prof. Ramgopal
सैफई (इटावा)। इंडिया के घटक दल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार का दावा किया। कहा कि इस साल के आखिरी में राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव होने हैं। इसमें नवगठित इंडिया गठबंधन को रिकार्ड मतों से जीत हासिल होगी।
विज्ञापन




प्रो. राम गोपाल सैफई के मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 68वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान पत्रकार वार्ता में कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है। आईएएस, आईपीएस को लोग इतना नहीं जानते हैं, जबकि खिलाड़ियों का नाम पूरी दुनिया में होता है। कहा कि बनारस में तो डमरू की तर्ज पर स्टेडियम तैयार कराया जा रहा है और सैफई में बने स्टेडियम की अनदेखी हो रही है। स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई में तो प्रधानाचार्य भी नियुक्त नहीं है। वर्षों से एसडीएम के पास चार्ज है जो खेलों के बारे में कुछ नहीं जानते। सरकार की ओर से अनदेखी यह छोटे मन की मानसिकता है। लखनऊ में बैठे जिम्मेदारों का दिमागी स्वास्थ्य ठीक नहीं है।
विज्ञापन


भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच पर कहा कि गांव में कहावत है पड़ोसी से सेर भर सोने के लिए भी मत बिगाड़िए, लेकिन पाकिस्तान से लगातार संबंध ठीक नहीं हैं। पाकिस्तान में भी हिंदुस्तान को गाली देकर सत्ता में आ जाते हैं और यहां तो यह हाल है कि चीन से कुछ नहीं कहेंगे पर पाकिस्तान की बात करेंगे। लोगों में हिंदू, मुस्लिम करने के लिए पाकिस्तान की चर्चा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




महिला आरक्षण बिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024 के संसदीय चुनाव के लिए जल्दबाजी में किया है। 1984 में यह संविधान में लिखा गया था कि 2026 तक कोई भी संशोधन नहीं किया जा सकता है। पुरुषों की सीटें काटकर अभी एससी महिलाओं का आरक्षण किया है। इसे अब कोई स्वीकार नहीं करेगा। सैफई में अधूरे पड़े सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार इसलिए इस अस्पताल के निर्माण में अनदेखी कर रही है कि यह नेताजी और अखिलेश यादव के गांव में बना है। सैफई में बना अस्पताल पूरे देश और प्रदेश के मरीजों का इलाज कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed