फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   BJP will contest based on a survey

सर्वे के आधार पर प्रत्याशी उतारेगी भाजपा

Wed, 19 Aug 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 19 Aug 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
BJP will contest based on a survey

धांधली की आशंका के बाद भी इटावा में भाजपा पंचायत

विज्ञापन
चुनाव लड़ेगी। कार्यकर्ता बूथ की ओर मुखातिब हों और अपने-अपने क्षेत्र में मतदाताओं से संपर्क करें। यह बात भाजपा सांसद अशोक दोहरे ने कही। वे बकेवर में मंडल अध्यक्षों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

सांसद ने मंडल अध्यक्षों का आश्वस्त किया कि वे अपनी निधि से उनके प्रस्तावित विकास कार्यों को पूरा कराएंगे। उन्होंने संपर्क अभियान को पूरा करने के लिए मंडल अध्यक्षों से जी जान से जुटने का आग्रह किया।

इटावा लोकसभा क्षेत्र में आने वाले 16 मंडल अध्यक्षों के साथ सांसद ने विकास की रणनीति पर चर्चा कर मंडल अध्यक्षों से उनकी समस्याओं को सुना।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा ने कहा कि इटावा के संगठन को उसके संघर्ष के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। कहा कि इटावा विधानसभा व भरथना विधान सभा क्षेत्र में सांसद निधि से हैंडपंप और सोलर लाइट लगाई जाएगी।

 उन्होंने कहा कि जिला पंचायत के चुनाव में भाजपा अनुशासनात्मक ढंग से मंडल अध्यक्षों व पदाधिकारियों तथा सर्वे के आधार पर प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगी। बैठक का संचालन भाजपा नेता इंद्रेश दीक्षित ने किया।

बैठक में करन सिंह राजपूत, दिवारी लाल राजपूत, अरुणेश दीक्षित, पवन दुबे, दिनेश भदौरिया, शरद वाजपेई, अवधेश चतुर्वेदी, अनुरुद्ध शर्मा, हरिओम दुबे भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed