{"_id":"695fef248db1ee46fd07a097","slug":"bjp-responsible-for-increasing-debt-in-the-country-shivpal-etawah-news-c-216-1-etw1012-136021-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश पर बढ़ते कर्ज के लिए भाजपा जिम्मेदार : शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश पर बढ़ते कर्ज के लिए भाजपा जिम्मेदार : शिवपाल
विज्ञापन
जसवंतनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर प्रहार किया। कहा कि मौजूदा सरकार में देश पर कर्ज का बोझ बढ़ गया है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2014 में जब भाजपा ने केंद्र में सरकार बनाई थी तब देश पर कर्ज का बोझ लगभग 33 प्रतिशत था, जो अब गलत नीतियों के कारण बहुत अधिक बढ़ चुका है।
गांव अधियापुरा में आयोजित सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में महासचिव ने कहा कि सरकार देश के वास्तविक मुद्दों महंगाई, बेरोजगारी और बदहाल अर्थव्यवस्था से जनता का ध्यान भटकाने के लिए बार-बार पुरानी बातें उछाल रही है। बढ़ते कर्ज के कारण देश को भारी ब्याज चुकाना पड़ रहा है, जिसका सीधा बोझ आम नागरिकों पर पड़ रहा है। महंगाई बढ़ रही है। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं और किसान कर्ज के बोझ तले दब रहा है।
इस मौके पर उन्होंने जरूरतमंद लोगों को कंबल भी वितरित किए। कार्यक्रम के आयोजक देवेश पचोरी, जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य, कन्नौज प्रभारी अनिल प्रताप सिंह यादव, विधायक प्रतिनिधि अजेंद्र सिंह गौर, जिला सचिव जितेंद्र सिंह यादव, खन्ना यादव, ऋषिकांत चतुर्वेदी मौजूद रहे।