फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   BJP office not open to welcome MLA

विधायक के स्वागत के लिए नहीं खुला भाजपा कार्यालय

Mon, 14 Mar 2022 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
BJP office not open to welcome MLA
इटावा। जिले में एक सीट गंवाने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में खींचतान नहीं थम रही है। इनके बीच की तल्खियां चुनाव से पहले भी दिखती थीं और अब भी दिख रहीं। रविवार को भाजयुमो ने नवनिर्वाचित विधायक सरिता भदौरिया के स्वागत के लिए भाजपा कार्यालय में एक एक कार्यक्रम रखा। तैयारियां चल रही थीं, तभी पता चलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने अनुमति न लेने का हवाला देकर सभी को बाहर निकलवाया और ताला बंद करा दिया। इसके बाद आयोजकों को अपने विधायक का स्वागत समारोह पास के मैरिज हाल में करना पड़ा।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में प्रचंड बहुमत हासिल किया है। पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों का सब जगह स्वागत-सम्मान किया जा रहा है। इटावा में स्थिति कुछ अलग ही है। यहां पर विधायक सरिता भदौरिया और जिला कार्यकारिणी के बीच की तल्खियां कम नहीं हो रहीं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, तीनों जिला महामंत्री और विधायक के बीच की कलह चुनाव से पहले ही सामने आ गई थी। रविवार को भाजयुमो ने विधायक के स्वागत के लिए कार्यक्रम रखा। इसके लिए सुंदरपुर मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में स्वागत की तैयारियां चल रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच किसी ने जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत को इसकी सूचना दी, संजीव राजपूत ने कार्यालय में स्वागत समारोह की अनुमति नहीं दी और सबको बाहर निकलवाकर कार्यालय में ताला बंद करा दिया।
कार्यालय में ताला बंद करने के बाद सम्मान समारोह कार्यालय के सामने ही मैरिज हाल में आयोजित किया गया।
किसने क्या कहा
पार्टी कार्यालय पर क्या कार्यक्रम किया जा रहा है, इसकी जिलाध्यक्ष को कोई सूचना नहीं दी गई थी। बिना सूचना के कार्यालय पार्टी कार्यालय पर कोई आयोजन नहीं हो सकता। यदि कोई घटना हो जाए तो कौन जिम्मेदार होगा।
संजीव राजपूत, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी
कार्यक्रम की पहले ही सूचना दे दी गई थी, उसके बाद भी जिलाध्यक्ष और तीनों महामंत्री मौके पर पहुंचे और कार्यालय में ताला बंदकर सभी को बाहर निकाल दिया।
विवेक चौधरी, जिलाध्यक्ष भाजयुमो
विवाद की कोई बात नहीं है। जिलाध्यक्ष को सूचना नहीं रही होगी। वैसे भी कार्यकर्ताओं की बहुत भीड़ थी, कार्यालय के हाल में आयोजन नहीं हो पाता।
सरिता भदौरिया, विधायक इटावा सदर
कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाने का कार्य करूंगी : सरिता भदौरिया
इटावा। उत्तर प्रदेश की डबल इंजन की सरकार को इटावा की जनता ने विजय दिलाकर जो ईंधन देने का कार्य किया है उसके लिए मैं देवतुल्य कार्यकर्ताओं और इटावा की जनता की आभारी रहूंगी। यह बात भाजपा की नवनिर्वाचित विधायक सरिता भदौरिया ने अपने सम्मान समारोह में व्यक्त की।

इस मौके पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विवेक उर्फ संजू चौधरी, शिवप्रताप राजपूत, रामकुमार त्रिपाठी, रजत चौधरी, अशोक चौबे, विकास भदौरिया, ओम रतन कश्यप, सुशांत दीक्षित, अनुग्रह सेंगर, एमपी सिंह तोमर, सर्वेश सिंह चौहान, श्याम चौधरी, इकदिल मंडल अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, लोकेश मिश्रा, अशोक दीक्षित, अभिनय चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed