फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   BJP members were in the police station siege

भाजपाइयों ने कोतवाली का किया घेराव

Tue, 14 Feb 2017 09:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 14 Feb 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
BJP members were in the police station siege
कोतवाली में पुलिस अधिकारियों से रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करते भाजपा जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे, अशोक दुबे। - फोटो : amarujala
 भाजपाइयों ने सोमवार रात कोतवाली का घेराव कर जमकर हंगामा किया। उन्हाेंने बसपा नेता खादिम अब्बास के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कहने का आरोप लगा मामला दर्ज करने की मांग की। इस दौरान उनकी कोतवाल से भी तीखी झड़पें हुईं। बसपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। हालांकि भाजपाई कोतवाल के खिलाफ भी मामला दर्ज कराने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन


सोमवार शाम एक कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे, बसपा नेता खादिम अब्बास शामिल हुए। कार्यक्रम खत्म होते ही भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दुबे समर्थकों के साथ सीधे कोतवाली पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के दौरान नोटबंदी के मुद्दे पर बसपा नेता खादिम अब्बास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कह दिया।
विज्ञापन


उन्होंने माफी मांगने से भी इंकार कर दिया। इस दौरान कोतवाली में पूर्व विधायक अशोक दुबे, गोविंद दीक्षित, राजेश त्रिपाठी एडवोकेट, विकास भदौरिया, कृपानारायण तिवारी, जितेंद जैन हैपी भी पहुंच गए। उन्होंने कोतवाल से बसपा नेता खादिम अब्बास के खिलाफ मामला दर्ज कराने की मांग की।कोतवाल जीवाराम यादव से भाजपा जिलाध्यक्ष की बहस होने लगी और भाजपाई नारेबाजी करने लगे। सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपाइयों ने कोतवाल के खिलाफ भी मामला दर्ज करने की मांग छेड़ दी। कुछ ही देर बाद सिटी मजिस्ट्रेट जगतपाल भी पहुंच गए। खादिम अब्बास के खिलाफ धारा 153 ख, 171 छ के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। कोतवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के दिए गए प्रार्थनापत्र के संबंध में सीओ राघवेंद्र राठौर ने बताया कि ये एसएसपी स्तर का मामला है। उनसे बात करके इसका निराकरण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed