फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   BJP leader's travel agency bus driver shot dead in Etawah news

Etawah News: भाजपा नेता की ट्रेवल्स एजेंसी के बस चालक की गोली मारकर हत्या, सड़क पर पड़ा था शव

Fri, 30 Dec 2022 09:33 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 30 Dec 2022 09:33 AM IST
सार

पुलिस अधीक्षक नगर कपिल देव सिंह ने बताया कि थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अर्जुन नगर में सुबह टहलने के लिए निकले लोगों की सूचना पर पुलिस ने सड़क पर मिले घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
BJP leader's travel agency bus driver shot dead in Etawah news
इटावा में बस चालक की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना फ्रेंड्स कॉलोनी के अर्जुन नगर में भाजपा नेता की बस ट्रेवल्स एजेंसी के चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह टहलने के लिए निकले लोगों ने बस चालक के शव को सड़क पर पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक नगर कपिल देव सिंह ने बताया कि थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अर्जुन नगर में सुबह टहलने के लिए निकले लोगों की सूचना पर पुलिस ने सड़क पर मिले घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त मुकेश तिवारी के रूप में हुई है जो इटावा में ही एक निजी बस ट्रेवल्स एजेंसी में चालक की नौकरी करता है।
विज्ञापन


उसे को गोली मारी गई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्यों को एकत्रित करके मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा। ट्रेवल्स एजेंसी एक भाजपा नेता की बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed