{"_id":"60d4bfe28ebc3e2cd11aceed","slug":"bjp-etawah-news-brother-neta-seized-arms-shop-etawah-news-knp63621888","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के भाई पर रिपोर्ट, शस्त्र दुकान सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता के भाई पर रिपोर्ट, शस्त्र दुकान सीज
विज्ञापन
इटावा। भाजपा के नेता के भाई को शस्त्र लाइसेंस की दुकान पर जमा रिवाल्वर किसी अन्य को देना महंगा पड़ गया। भाजपा नेता के भाई के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। भाजपा नेता के भाई की शस्त्र की दुकान को सीज कर दिया है।
थाना प्रभारी जसवंतनगर नवरत्न गौतम ने बताया कि 30 मई को थाना जसवंतनगर क्षेत्र के नगला रामताल गांव के सुनील कुमार को पड़ोसी गांव नगला उदय सिंह के दर्शन सिंह तोमर ने रिवाल्वर सटाकर धमकाया था।
सुनील ने किसी तरह उससे रिवाल्वर छीनकर अपनी जान बचाई थी। घटना के बाद दर्शन तोमर भाग गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस ने रिवाल्वर थाना में जमा करके उसकी जांच की तो वह नगला केशोराय निवासी ठेकेदार गुड्डू शर्मा के नाम की निकली। गुड्डू ने बताया कि उन्होंने पंचायत चुनाव के दौरान सभी लाइसेंसी शस्त्र हर्ष नगर में एक भाजपा नेता के भाई की दुकान में जमा किया था।
विज्ञापन
उसकी रसीद भी उसने दिखाई। पुलिस की जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन ने नेता के भाई की शस्त्र दुकान को सीज कर दिया है। साथ ही शहर कोतवाली में शस्त्र लाइसेंस की दुकान के संचालक के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, घर में घुसकर मारपीट करने व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।