फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   BJP can do anything to cause trouble: Shivpal

भाजपा परेशान करने के लिए कुछ भी कर सकती : शिवपाल

Fri, 15 Mar 2024 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 15 Mar 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
BJP can do anything to cause trouble: Shivpal
सैफई (इटावा)। आंखों का ऑपरेशन कराने के बाद सक्रिय हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव गुरुवार को बदायूं के लिए काफिले के साथ रवाना हुए। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए सीएए कानून के लागू होने पर कहा कि भाजपा जनता को परेशान करने के लिए कुछ भी कर सकती है।
विज्ञापन


शिवपाल सिंह ने कहा कि वह तीन दिन के लिए बदायूं लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। कहा कि उन्होंने आंखों का ऑपरेशन कराया था। इस वजह से वह कई दिनों से लोगों के बीच में नहीं जा पा रहे थे। उनका बदायूं क्षेत्र से दशकों पुराना आत्मीय रिश्ता है। मन में बदायूं से जुड़े ढेरों किस्से और यादें हैं। उन्होंने फर्रुखाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार सेवकों पर गोली चलवाने को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा पुरानी बात उखाड़ती है। उस समय जो भी कुछ हुआ था, कोर्ट के आदेश का पालन कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed