फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bike slipped due to nap, driver dies

झपकी आने से फिसली बाइक, चालक की मौत

Tue, 19 Apr 2022 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Bike slipped due to nap, driver dies
ताखा (इटावा)। ऊसराहार थाना क्षेत्र के कुदरैल गांव के पास आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 133 गोलचक्कर पर एक बाइक फिसल गई। चालक को झपकी आने पर यह हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से सैफई मेडिकल कालेज भिजवाया। जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई और एक युवक की हालत डाक्टरों ने खतरे से बाहर बताई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सुल्तानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र के दिवलापुर निवासी सूरज उर्फ सिद्धार्थ कुमार पुत्र पवन कुमार उक्त गांव निवासी अपने दोस्त जितेंद्र कुमार पुत्र हरीराम दिल्ली से बाइक से अपने घर जा रहे थे। इस दौरान आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 133 गोलचक्कर के पास चालक जितेंद्र को झपकी आ गई और उसका बाइक पर संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने से बाइक फिसल गई और बाइक पर पीछे बैठा सूरज हाइवे से नीचे गड्डे में जा गिरा।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद राहगिरो की सूचना पर कुदरैल एक्सप्रेसवे चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस से पीजीआई सैफई इलाज के लिए भिजवाया। जहां सूरज उर्फ सिध्दार्थ को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं जितेंद्र कुमार खतरे से बाहर बताया है। थानाध्यक्ष ऊसराहार गंगादास गौतम ने बताया कि सुबह दो लोग बाइक से दिल्ली से अपने घर सुल्तानपुर जा रहे थे। तभी झपकी लगने से बाइक फिसल गई, जिससे दोनों लोग घायल हो गए। जिन्हें पीजीआई सैफई भिजवाया गया, जिसमें एक की मौत हो गई परिजनों को सूचना कर दी गई है। शव का पंचायत नामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोडर की टक्कर से बालक की मौत
भरथना। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भरथना-बिधूना मार्ग पर बहारपुर गांव के नजदीक नहर की पुल से मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे लोडर सड़क किनारे खड़े 12 वर्षीय राहुल पुत्र अखिलेश निवासी मझपुरा बहारपुर भरथना को टक्कर मार दी। जिससे राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना देखकर आसपास मौजूद परिजन सहित अन्य लोगों ने घायल को उपचार के लिए निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान राहुल की मौत हो गई। वही घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई।घटना से मृतक की मां गायत्री देवी आदि परिजन रोते बिलखते रहे।
मृतक के चाचा घनश्याम ने बताया कि नहर पुल के पास पिता भूप सिंह गन्ने के जूस का ठेला लगाते है। मंगलवार को राहुल भी दादा के साथ था, पास ही लगे हेंडपंप से पानी लेकर सड़क किनारे आने के दौरान लोडर की टक्कर से राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

गोवंश से टकराकर व्यापारी घायल
चकरनगर। दुकानदार घर जाते समय चंद्र हंस पुरा मोड़ पर गोवंश से टकराकर एक व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। सहसों थाना क्षेत्र के भोआ गांव निवासी 33 वर्षीय पवन परिहार की हनुमानपुरा बाजार में अपनी दुकान बंद करके बाइक से गांव जा रहे थे। इस दौरान चंद्र हंस पुरा मोड़ पर अचानक से गोवंश निकलने पर टकराकर सड़क पर गिर गिए और गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना अध्यक्ष तेज सिंह ने घायल को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed