फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bike riding youth dies, companion injured in road accident

Etawah News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Sat, 16 Mar 2024 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies, companion injured in road accident
इटावा/बकेवर। नेशनल हाईवे पर टिलटिला के पास देर रात बाइक सवार दो साथियों को पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा घायल हो गया। हरियाणा से नई बाइक लेकर दोनों साथी कानपुर देहात रजिस्ट्रेशन कराने जा रहे थे।
विज्ञापन

कानपुर देहात के बरौर थानाक्षेत्र के बरवा रसूलपुर गांव निवासी संदीप कुमार (30) पुत्र सूबेदार अपने साथी राजेश पुत्र विश्वनाथ जायसवाल निवासी बिलोही कला थाना शाहपुर मध्य प्रदेश के साथ नई बाइक से घर जा रहा था। गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे क्षेत्र के टिलटिला गांव के पास हाईवे पर बाइक में पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने संदीप के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायल राजेश को सीएचसी महेवा में भर्ती कराया।
विज्ञापन

राजेश ने बताया कि हरियाणा के करनाल में वह दोनों एक रिफाइनरी कंपनी में काम करते थे। संदीप ने हरियाणा से नई बाइक खरीदी थी। जिसका रजिस्ट्रेशन कानपुर देहात में कराना था। गुरुवार को बाइक लेकर संदीप के साथ उसके घर जा रहा था। हादसे की जानकारी मिलते ही संदीप की पत्नी सरोज देवी, उसके पुत्र अनमोल व निखिल का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed