फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bike riders robbed woman's chain

बाइक सवार लुटेरों ने महिला की चेन लूटी

Thu, 08 Apr 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Bike riders robbed woman's chain
सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित गुरुद्वारा के पास बाइक सवार लुटेरों ने पैदल जा रही महिला से चेन लूट ली। पति ने लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह पुराना बस स्टैंड की तरफ भाग निकले। सदर कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल के आसपास क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी चेक किए।
विज्ञापन

अशोकनगर निवासी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि वह पत्नी संगीता के साथ गुरुवार रात करीब आठ बजे बस स्टैंड से पैदल गुरुद्वारा की तरफ जा रहे था। तभी पीछे से आए बाइक सवार लुटेरों ने झपट्टा मारकर पत्नी की गले में पड़ी चेन लूट ली।
विज्ञापन

महिला व शैलेंद्र ने शोर मचाया, लेकिन लुटेरे पुराना बस स्टैंड की तरफ भाग निकले। महिला ने बताया कि बाइक पर दो लुटेरे थे। सूचना पर दरोगा यशोदा रानी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और महिला से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दुकानों में लगे सीसीटीवी चेक किए। सदर कोतवाली प्रभारी बचन सिंह सिरोही ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से बाइक सवार लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed