फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bike riders looted ear rings from woman

Etawah News: बाइक सवारों ने महिला के कान से कुंडल लूटे

Wed, 12 Jul 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 12 Jul 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bike riders looted ear rings from woman
बकेवर। कस्बे में मंगलवार सुबह पांच बजे टहलने निकली सेवानिवृत्त वन दरोगा की पत्नी को उसके घर से सौ मीटर दूरी पर बाइक सवार लुटेरे कानों से चालीस हजार रुपये कीमत के कुंडल छीन ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे बकेवर चौराहे की तरफ भाग गए। पुलिस सीसीटीवी के जरिए बाइक सवार लुटेरों का सुराग लगाने में जुटी है। लुटेरों को पकड़ने के लिए थाना पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त वन दरोगा गिरिजेश तिवारी का कस्बा में लखना रोड पर माइनर के पास मकान है। मंगलवार सुबह करीब सवा पांच बजे उनकी पत्नी कमलेश तिवारी रोजाना की तरह घर के बगल से निकले माइनर की सड़क पर चंद्रपुरा गांव की तरफ टहलने के लिए जा रही थीं। वह घर से करीब सौ मीटर आगे पहुंची और घर वापस आने लगीं, तभी चंद्रपुरा गांव की तरफ से आए बाइक सवार दो लुटेरों ने महिला के दोनों कान पीछे से पकड़ कर उनके कुंडल खींच लिए और भाग निकले।
विज्ञापन

लखना मार्ग पर कुछ प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी में लुटेरों की तस्वीर कैद हुई है। महिला ने घटना की जानकारी घर जाकर अपने पति और आसपास के लोगों को जानकारी दी। उन्होंने यूपी 112 पुलिस को घटना की जानकारी दी। लूट की जानकारी मिलने पर सीओ भरथना विवेक जावला भी पीड़ित महिला व उसके पति गिरजेश तिवारी से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम ने घटना स्थल से कस्बा के चौराहे तक लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, उसमें बाइक सवारों के गुजरने की तस्वीर कैद है। पुलिस बाइक सवार लुटेरों की पहचान करने में जुटी है। थाना प्रभारी रण बहादुर सिंह ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वालों का सुराग लगाने में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed