{"_id":"5dcd9c8b8ebc3e54cd44bd01","slug":"bike-rider-dies-in-tractor-collision-two-injured-etawha-news-knp525829232","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र स्थित फर्रुखाबाद रोड पर जेके हॉस्पिटल के पास गत बुधवार रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार एक युवक तीन लोगों में एक मजदूर युवक की मौत हो गई। उसके दो साथी घायल हो गए। हेलमेट न पहने होने से बाइक चला रहे मजदूर के सिर में चोट लगने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
इकदिल थाना क्षेत्र के हिरनपुर गांव निवासी शादीशुदा शैलेंद्र बाबू (32) अपने गांव के ही दो साथियों आशुतोष कुमार व ऋषिराज के साथ कुछ दिनों से फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र के दतावली गांव के पास मजदूरी कर रहा था। जिला अस्पताल पहुंचे शैलेंद्र बाबू के पिता कल्लू उर्फ जगदीश ने बताया कि गत बुधवार की रात करीब साढ़े 8 बजे तीनों अपना काम खत्म करके बाइक से घर लौट रहे थे। फर्रुखाबाद रोड स्थित जेके हॉस्पिटल के सामने एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें तीनों घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
बाइक चला रहे शैलेंद्र के सिर में लगी चोट से नाजुक हालत देखते हुए उसे सैफई रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खबर मिलने पर रोते बिलखते परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। मृतक के पिता कल्लू उर्फ जगदीश ने बताया कि उसके पुत्र शैलेंद्र बाबू के दो बच्चे हैं। वह मेहनत मजदूरी करके परिवार चला रहा था। वह गांव के ही साथी युवकों के साथ मजदूरी कर रहा था। फ्रेंड्स कालोनी थाना के उप निरीक्षक राहुल ने बताया कि हादसे का शिकार हुए शैलेंद्र बाबू के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।