{"_id":"5f60e4628ebc3e119d1fd29d","slug":"bike-rider-dies-due-to-collision-with-tanker-etawha-news-knp5828097102","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में जल निगम के सेवानिवृत्त हेड क्लर्क की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में जल निगम के सेवानिवृत्त हेड क्लर्क की मौत
विज्ञापन
फोटो संख्या 38 र नगरपालिका परिसर में धरना पर बैठे सफाई कर्मचारी
- फोटो : ETAWHA
इटावा के भरथना ओवरब्रिज के पास सर्विस रोड पर मंगलवार को बाइक सवार सेवानिवृत्त वृद्ध को टैंकर ने टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक टैंकर लेकर फरार हो गया।
लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम ईकरी निवासी वेदप्रकाश त्रिपाठी पुत्र रघुराज नाथ त्रिपाठी मंगलवार की सुबह अपने साढू़ चंद्रप्रकाश के साथ बाइक से इटावा गए थे।
बाइक चंद्रप्रकाश चला रहे थे। लौटे समय शाम लगभग चार बजे फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के भरथना ओवरब्रिज के पास सर्विस रोड पर एक गैस टैंकर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने उनका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सूचना जैसे ही लखना कस्बा और उनके गांव पहुंची लोगों में शोक छा गया। कई भाजपा नेता भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। बताया गया कि वेदप्रकाश त्रिपाठी जल निगम औरैया मे क्लर्क थे।
10 वर्ष पूर्व वे सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद से वे गायत्री परिवार से जुड़कर समाजसेवा मे संलग्न थे। वह क्षेत्र के कई शिक्षण संस्थानों से जुड़कर क्षेत्र में शिक्षा का प्रसार कर रहे थे।
इसके साथ वे व्यापार मंडल व अन्य समाजसेवी संगठनों से भी जुड़े थे। उनकी मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।