फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bike rider dies after colliding with container

Etawah News: कंटेनर से टकराकर बाइक सवार सिपाही की मौत

Sat, 17 Jan 2026 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with container
इटावा। सिपाही की बाइक में गुरुवार दोपहर फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में कंटेनर ने टक्कर मार दी। कंटेनर चालक ने भागने के प्रयास में एक अन्य बाइक में भी टक्कर मार दी। उस पर सवार युवक भी घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया। सिपाही शामली के गांव सुन्ना थाना कैराना का निवासी है। वह डायल 112 में तैनात था।
विज्ञापन


हर्षित मलिक 2019 बैच के आरक्षी था। वर्तमान में वह बसरेहर थाने क्षेत्र में कार्यरत यूपी 112 में तैनात थे। गुरुवार को पीआरवी के बॉडी वार्न कैमरे की तकनीकी खराबी सही कराने के लिए पुलिस लाइन स्थित यूपी 112 के कार्यालय पर आया था। लौटते समय दोपहर लगभग ढाई बजे हाईवे पर अनियंत्रित कंटेनर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हेलमेट लगाए होने के बावजूद वह बुरी तरह घायल हो गया। ट्रक चालक सिपाही को कुचलने के बाद भागने की कोशिश करने लगा। इस दौरान उसने आगे चल रहे एक अन्य बाइक सवार सौरभ को भी टक्कर मार दी। हादसे में सौरभ निवासी पचावली गांव भी घायल हो गया। वह जसवंतनगर अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी, सीओ सैफई फ्रेंड्स कॉलोनी थाना प्रभारी अमित मिश्रा और हाईवे एक्सीडेंट मैनेजर सुनीत चौहान पहुंच गए। पीआरबी प्रभारी रणविजय सिंह ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। कंटेनर चालक को कंटेनर के साथ पकड़ लिया है। एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि घटना दुखद है। सिपाही के परिजनों को सूचना दी गई है। आरोपी चालक को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed