फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Big importance of Bindi, Matra and calligraphy in Hindi

Etawah News: हिंदी में बिंदी, मात्रा व सुलेख का बड़ा महत्व

Wed, 31 Jan 2024 01:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Big importance of Bindi, Matra and calligraphy in Hindi
इटावा। यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों के पास परीक्षा की तैयारी के लिए अब कम बचा है। 22 फरवरी को पहले दिन हिंदी के प्रश्नपत्र से ही बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है। विद्यार्थी विषय की किस तरह से तैयारी कर अच्छे अंक ला सकते हैं, इस बारे में जनता इंटर कॉलेज पूठन सकरौली के शिक्षक सुधाकर सिंह ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
विज्ञापन

बताया कि हिंदी में बिंदी, मात्रा और सुलेख का बड़ा महत्व है। परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यार्थी निरंतर अभ्यास करें। विषय को रटकर नहीं, लिखकर याद करें। ऐसा करने से बेहतर अंक पाने में आसानी होगी। तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास से परीक्षा की तैयारी करें। बताया कि अक्सर विद्यार्थी हिंदी की तैयारी के लिए अन्य विषयों के मुकाबले कम समय देते हैं, लेकिन ऐसा करने से अच्छे अंक पाने में परेशानी आ सकती है।
विज्ञापन

इसलिए विद्यार्थी अगर हिंदी को नियमित समय देकर तैयारी करें तो अच्छे अंक प्राप्त होंगे। इस बात का भी ध्यान रखें कि इस विषय के अंक परीक्षा परिणाम की श्रेणी सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए हिंदी विषय की तैयारी के लिए अन्य विषयों के बराबर समय दें।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन बातों का रखें ध्यान
- पिछले सालों के बोर्ड के प्रश्नपत्रों को हल करें। इससे परीक्षा के पैटर्न का पता चलेगा।
- महत्वपूर्ण लेखक, कवियों की रचनाएं, जीवन परिचय का अध्ययन करें।
- छोटे-छोटे प्रश्न और व्याकरण में संधि, समास, अलंकार आदि का लिखकर अभ्यास करें।
- आदिकाल, भक्ति काल, रीति काल और आधुनिक काल, यह चारों बहुत जरूरी हैं।



यह गुरु मंत्र आएगा काम

सटीक उत्तर अच्छे अंक प्राप्त करने की कुंजी है। प्रश्नों को भलीभांति समझ कर सटीक उत्तर लिखें। लेखन स्पष्ट एवं त्रुटि रहित रहे। महत्वपूर्ण बिंदुओं पर शीर्षक डालकर ही लिखें। प्रश्नोत्तर खंड वार एवं क्रमानुसार लिखें। उत्तर पुस्तिका पर साफ-सुथरा लेखन बेहतर अंक दिलाएगा।


विद्यार्थी कॉलम
यदि आपको पाठ्यक्रम के किसी विषय या मनोवैज्ञानिक दृष्टि से कोई परेशानी आती है तो हमारे मोबाइल नंबर 9528031737 पर व्हाट्सएप के माध्यम से बता सकते हैं। इसका समाधान हम विषय विशेषज्ञों और मनोचिकित्सकों के माध्यम से करवाने का प्रयास करेंगे। आपकी पहचान गोपनीय रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed