{"_id":"bf6537581500ded42aa31fa725e8aaf8","slug":"bhind-etawah-began-to-train-on-the-track-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा-भिंड ट्रैक पर शुरू हुई ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा-भिंड ट्रैक पर शुरू हुई ट्रेन
अमर उजाला ब्यूरो इटावा।
Updated Sun, 28 Feb 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दशक के इंतजार के बाद शनिवार को इटावा-भिंड ट्रैक पर ट्रेन ने फर्राटा भरा। भिंड स्टेशन से रवाना हुई फूलों से सजी कोटा पैसेंजर ट्रेन के इटावा रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही बड़ी संख्या में भाजपाइयों व शहर के लोगों ने स्वागत किया। पहली बार ट्रेन लेकर आने वाले लोको पायलट व गार्ड को फूल मालाओं से लाद दिया गया। इस दौरान लोगों की खुशी देखते ही बन रही थी।
भिंड रेलवे स्टेशन पर दोपहर 1:12 बजे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर इस स्पेशल ट्रेन को रवाना किया। पहली बार इटावा के लिए भिंड से चली यात्रियों से खचाखच भरी ट्रेन 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उदी स्टेशन पर पहुंची।
यहां एक मिनट के ठहराव के बाद 1:55 बजे इटावा के लिए रवाना हुई। उदी में भी बड़ी संख्या में लोग ट्रेन का स्वागत करने पहुंचे और इटावा के लिए सवार हुए। ट्रेन दोपहर 2:15 बजे इटावा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। ट्रेन के प्लेटफार्म पर पहुंचते ही भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा के साथ बड़ी तादाद में भाजपाई व लोक समिति के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
पहली बार ट्रेन लेकर आए लोको पायलट मुकेश कुलश्रेष्ठ, सहायक पायलट भंवर सिंह मीणा व गार्ड कुलदीप जाट को फूल मालाओं से लाद दिया गया। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक आरके त्रिपाठी व अन्य रेल अधिकारियों ने भी ट्रेन का स्वागत किया।
अब रविवार से कोटा पैसेंजर अपने निर्धारित समय पर दोपहर 2:40 बजे इटावा के लिए रवाना होगी। 3:40 बजे इटावा स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन शाम 5:40 बजे इटावा स्टेशन से चलकर 06:35 बजे भिंड स्टेशन पर पहुंचेगी।